Credit Card Late Fees: क्रेडिट कार्ड की लेट फीस से ग्राहकों को मिलेगा छुटकारा! RBI ने बदल दिया ये नियम – Details

AhmadJunaidBlogNovember 7, 2025368 Views


Credit Card Late Fees: हमारे इस आधुनिक जीवन में कई बदलाव आए है, चाहे रहन-सहन का तरीका हो, कपड़ों का सलिका हो या फिर कोई पसंदिदा चीज को खरिदना हो।

वैसा ही एक बदलाव हमारी आर्थिक स्थिति से जुड़ी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीकों में भी आया है। ऐसी स्थिति में क्रेडिट कार्ड संजीवनी का काम करता है। लेकिन अगर क्रेडिट कार्ड का उपयोग सूझ-बुझ से ना किया जाए, तो लेने के देने पड़ सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

क्रेडिट कार्ड के बिल के ड्यू डेट तक अगर आपने  उसका पेमेंट नहीं किया तो आपको ड्यू अमाउंट के ऊपर लेट फिस देना पड़ता था। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि RBI ने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए कुछ नियमें में बदलाव किया है जो आपको कुछ राहत दे सकता है। चलिए जानते हैं आपको राहत कैसे मिलेगी?

RBI ने बदले नियम 

अगर आप क्रेडिट कार्ड की लेट फीस से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि RBI ने नियम कानूनों में कुछ बदलाव किए है। नए नियमों के तहत अब आपको तीन दिन का ग्रेस परियड दिया जाएगा जिसके अंदर भुगतान करने पर आपकी लेट फिस नहीं लगेगी। 

क्या होगा फायदा?

आपकी क्रेडिट कार्ड की फीस में देरी होने पर लगने वाला शुल्क, एक निश्चित या मनमानी रकम नहीं होती, बल्कि यह आपकी बकाया राशि के रेश्यो में तय की जाती है। यानी जितना ज्यादा आपकी बकाया राशि है, लेट फिस भी उतनी ज्यादा लगाई जाती है।

अगर आपकी बकाया राशि कम है तो लेट फिस भी आपको कम देने होगी। इसलिए अगर आपको तीन दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा तो आपको एक्स्ट्रा भुगतान करने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। इन बदलावों से आप गैर जरूरी फीस और दंड से बच सकते है।

ट्रांसपेरेंसी में होगी बढ़ोतरी

नए नियमों के तहत अब बैंक आपको लेट फीस चार्ज करने से पहले साफ सूचना देगा। अगर फीस में किसी तरह का कोई बदलाव होगा, तो उसकी जानकारी भी बैंक आपको एक महिने पहले ही दे देगा। इसके साथ ही बैंक 2 फैक्टर का ऑथेंटिकेशन करेगा, ताकि ऑनलाईन लेनदेन की सुरक्षा बढ़ा सके। 

लेट फीस से कैसे बचें?

लेट फिस से बचने के लिए अपने क्रेडिट कार्ड बिलों की जांच करते रहे।  उन्हें टाइम टू टाइम चेक करे। हो सके तो ऑटोमेटिक पेमेंट सेटअप करे और अपने खर्चों को बेहतर ढंग से मैनेज करें।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...