ChatGPT Viral Trend: क्या है ChatGPT का वायरल कैरिकेचर ट्रेंड? ऐसे बनाएं अपना इमेज – नोट करें Prompt

AhmadJunaidBlogFebruary 10, 2026360 Views


ChatGPT Caricature Trend: सोशल मीडिया पर एक बार फिर से एक नया AI ट्रेंड वायरल हो रहा है। लोग अपनी तस्वीरें अपलोड कर ChatGPT से कैरिकेचर बनवा रहे हैं और उन्हें ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं।

ये सिर्फ मजेदार कार्टून नहीं हैं, बल्कि कई मामलों में किसी व्यक्ति के पेशे, आदतों और पर्सनैलिटी की झलक भी दिखाते हैं। यही वजह है कि यह ट्रेंड चुपचाप लेकिन तेजी से फैल रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या है ChatGPT कैरिकेचर ट्रेंड?

इस ट्रेंड में यूजर अपनी एक साफ फोटो अपलोड करता है और AI से उसका कैरिकेचर बनाने को कहता है और रिजल्ट के रूप में यूजर्स को एक कार्टून-स्टाइल इमेज मिलती है, जिसमें चेहरे के फीचर्स थोड़े एक्सैजरेटेड होते हैं, लेकिन पहचान बनी रहती है।

कैरिकेचर बनाने के लिए क्या है प्रॉम्प्ट?

ChatGPT कैरिकेचर ट्रेंड के लिए आपको कुछ अलग से या फिर कोई खास प्रॉम्प्ट लिखने की जरूरत नहीं है।

आपको बस चैटजीपीटी में अपनी एक इमेज अपलोड करनी है और लिखना है कि- Create a caricature of me and my job based on everything you know about me.

बस इतना लिखने से चैटजीपीटी अपनी मेमोरी में सेव इंफॉर्मेशन के आधार पर आपका एक कैरिकेचर तैयार कर देगा।

ChatGPT Caricature Trend

क्यों हो रहा है इतना लोकप्रिय?

इस ट्रेंड की सबसे बड़ी ताकत इसकी आसान पहुंच है क्योंकि इसमें न ड्रॉइंग स्किल चाहिए, न डिजाइन सॉफ्टवेयर। बस एक फोटो और साफ-सुथरा प्रॉम्प्ट काफी है। रिजल्ट जल्दी मिलता है और क्योंकि इमेज पर्सनल लगती है, लोग उसे शेयर करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि WhatsApp, LinkedIn, X और Instagram पर ये कैरिकेचर प्रोफाइल पिक्चर के तौर पर दिखने लगे हैं।

AI कैसे बनाता है कैरिकेचर?

बैकएंड में AI फोटो देखकर चेहरे की शेप, एक्सप्रेशन और प्रपोर्शन जैसे बेसिक फीचर्स समझता है। इसके बाद यूजर का लिखा टेक्स्ट प्रॉम्प्ट तय करता है कि इमेज हैंड-ड्रॉन लगेगी, कलरफुल होगी, प्रोफेशनल टोन में होगी या 3D स्टाइल में। बैकग्राउंड, मूड और छोटे ऑब्जेक्ट्स जैसे डिटेल्स आउटपुट को काफी बदल सकते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...