Air India fare hike: आज से महंगी हुई एयर इंडिया की फ्लाइट्स! एयरलाइन ने बढ़ाया किराया, जानिए अब कितना बढ़ेगा आपका खर्च

AhmadJunaidBlogApril 8, 2026360 Views


भारत की दिग्गज एयरलाइन कंपनी, एयर इंडिया ने आज यानी 8 अप्रैल से घरेलू उड़ानों के लिए किराया बढ़ा दिया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए एयरलाइन 10 अप्रैल से किराया बढ़ाएगी।

यह कदम ऐसे समय पर आया है जब पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के चलते एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) महंगा हो रहा है।

केंद्र सरकार ने घरेलू ATF कीमतों में बढ़ोतरी को 25% तक सीमित किया है। इसी के बाद एयर इंडिया ने फ्लैट सरचार्ज हटाकर दूरी-आधारित (distance-based) मॉडल अपनाया है।

एयरलाइन के बयान के मुताबिक, यह कदम संतुलित तरीके से लागत को संभालने के लिए उठाया गया है और यह Air India Express की उड़ानों पर भी लागू होगा।

घरेलू उड़ानों पर कितना बढ़ेगा बोझ?

अब घरेलू यात्रियों को दूरी के हिसाब से ज्यादा भुगतान करना होगा। 500 किमी तक की उड़ानों पर ₹299 प्रति सेक्टर अतिरिक्त लगेगा, जबकि 2,000 किमी से ज्यादा दूरी पर यह शुल्क ₹899 तक जाएगा। यानी लंबी दूरी की यात्रा करने वालों की जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा।

अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर ज्यादा असर

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए स्थिति और महंगी है, क्योंकि वहां ATF कीमतों पर कोई कैप नहीं है। यूरोप जाने वाले यात्रियों को अब $205 प्रति सेक्टर अतिरिक्त देना होगा। वहीं नॉर्थ अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के लिए यह $280 तक पहुंच गया है। वेस्ट एशिया के लिए $50 और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए $100 का सरचार्ज तय किया गया है।

IndiGo पहले ही कर चुका है बढ़ोतरी

इससे पहले IndiGo ने भी ATF कीमतों में उछाल के बाद किराए बढ़ाए थे। एयरलाइन ने घरेलू उड़ानों पर ₹950 तक और लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर ₹10,000 तक अतिरिक्त फ्यूल चार्ज लागू किया है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...