Adani Power Share Price: लगातार गिर रहा है अडाणी पावर का शेयर! रिकॉर्ड हाई से लगभग 20% टूटा भाव – एक्सपर्ट से जानिए आगे कैसी रही चाल?

AhmadJunaidBlogSeptember 26, 2025521 Views


Adani Power Share Price: अडाणी ग्रुप की पावर सेक्टर की कंपनी अडाणी पावर के शेयरों में आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर 12:09 बजे तक कंपनी का शेयर एनएसई पर 1.91% या 2.85 रुपये गिरकर 146.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 1.81% या 2.70 रुपये टूटकर 146.20 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

अडाणी पावर के शेयरों में बीते कुछ सत्रों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 23 सितंबर 2025 को रिकॉर्ड हाई ₹182.75 छूने के बाद, आज शेयर फिसलकर दिन के नीचले स्तर ₹145.65 पर पहुंच गया है जो लगभग 20% की गिरावट है।

इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह ब्रॉर्डर मार्केट की कमजोरी और अडाणी ग्रुप के शेयरों में मुनाफावसूली मानी जा रही है।

लगातार चौथे दिन गिरावट

अदानी पावर का शेयर लगातार चौथे दिन गिरा है। 22 सितंबर को इस शेयर ने Ex-Stock Split ट्रेड किया था और उसी दिन 20% की तेजी के साथ शेयर ₹170 पर बंद हुआ था। लेकिन इसके बाद से शेयर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

टेक्निकल स्थिति

RSI (Relative Strength Index) 61.5 है, जिससे पता चलता है कि शेयर ना तो ओवरसोल्ड है और ना ही ओवरबॉट है और शेयर अभी भी 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन, 30 दिन, 50 दिन, 100 दिन, 150 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो एक मजबूत संकेत है

एक्सपर्ट की राय

आनंद राठी के जिगर एस पटेल ने कहा कि शेयर का सपोर्ट ₹146 पर और रजिस्टेंस ₹154 पर है। एक्सपर्ट ने कहा कि अगर शेयर ₹154 के ऊपर बंद होता है, तो अगला टारगेट ₹160 हो सकता है। शॉर्ट टर्म में ट्रेडिंग रेंज ₹145 से ₹160 के बीच रहने की संभावना है।

SEBI रजिस्टर्ड एनालिस्ट ए.आर. रामचंद्रन के मुताबिक डेली चार्ट पर अडाणी पावर का रुख कमजोर है। ₹182.7 पर मजबूत रेजिस्टेंस है। अगर शेयर ₹141 के नीचे बंद होता है, तो अगला टारगेट ₹120 हो सकता है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...