
GST Cut on Car and Bikes: देश में आज से लागू हुआ नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) स्ट्रक्चर ऑटो सेक्टर के लिए राहत की बड़ी खबर लेकर आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे 15 अगस्त को लालकिले से ऐतिहासिक रिफॉर्म बताया था। अब पूरे देश में केवल दो स्लैब 5% और 18% लागू होंगे, जबकि लग्जरी और सिन गुड्स पर 40% जीएसटी लगेगा।
इस बदलाव का सीधा असर वाहनों की कीमतों पर पड़ा है। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, महिंद्रा, हुंडई, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज, होंडा, रॉयल एनफील्ड और यामाहा ने कीमतों में कटौती का ऐलान कर दिया है। अब कारों की शुरुआती कीमत ₹3.50 लाख और बाइक्स की शुरुआती कीमत ₹55,000 तक आ गई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस जीएसटी बचत उत्सव में आपकी बचत बढ़ेगी, आप अपनी पसंद की चीजें आसानी से खरीद सकेंगे। इसका फायदा आम लोगों को सीधे मिलेगा और बाजार गुलजार होंगे।
कारों पर कटौती
बाइक्स और स्कूटर्स पर राहत
असर






