Penny Stock: 3 साल में 11000% से ज्यादा का रिटर्न! ₹10 हजार बना ₹22 लाख से ज्यादा – आज 8% चढ़ा ₹25 से कम वाला ये पेनी स्टॉक

AhmadJunaidBlogSeptember 16, 2025380 Views


Penny Stock: मंगलवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच इस पेनी स्टॉक में 8% की रैली आई है। ₹25 से कम वाले इस पेनी स्टॉक में ने बीते 3 साल में निवेशकों को 11310% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।

फिलहाल खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:50 बजे तक 7.01% या 1.42 रुपये चढ़कर 21.68 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जिस शेयर की आज हम बात कर रहे हैं उसका नाम इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Integrated Industries Ltd) है। यह कंपनी ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट, बेकरी प्रोडक्ट बनाती है।

सम्बंधित ख़बरें

बीएसई के डेटा के मुताबिक सुबह 10:48 बजे तक कंपनी के 8,35,548 (8.3 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

3 साल में ₹10 हजार बना ₹22 लाख से ज्यादा

3 साल पहले यानी 12 सितंबर 2022 को कंपनी के शेयर की कीमत 0.19 रुपये थी। अगर इस कीमत पर किसी निवेशक ने सिर्फ 10,000 रुपये का निवेश किया होता तो उसके पास कंपनी के 52,631 इक्विटी शेयर होते।

अप्रैल 2024 में कंपनी ने 1:1 के रेश्यो में बोनस जारी किया था। इस हिसाब से निवेशक के पास बोनस शेयर के बाद शेयरों की संख्या 1,05,262 हो गई होगी।

वर्तमान में 1 इक्विटी शेयर की कीमत 21.68 रुपये है। इस हिसाब से उस निवेशक के पास वर्तमान में 22,10,502 (22 लाख) रुपये का कॉर्पस होगा।

Integrated Industries Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 15 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 10 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 3 महीने में स्टॉक करीब 11 प्रतिशत और पिछले 6 महीने में 14 प्रतिशत से अधिक टूटा है। 

सालाना आधार पर देखें तो शेयर पिछले 1 साल में 45 प्रतिशत से अधिक टूटा है। हालांकि पिछले 2 साल में शेयर ने 49 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 साल में 11310 प्रतिशत का रिटर्न और पिछले 5 साल में 72166 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक कंपनी इस समय ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक फूड प्रोडक्ट्स, बेकरी आइटम्स और अन्य प्रोसेस्ड फूड के कारोबार में लगी हुई है। कंपनी ने हाल ही में नीमराना, राजस्थान में स्थित एक बिस्कुट बनाने वाला चालू प्लांट सफलतापूर्वक खरीद लिया है। 

इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 3,400 मीट्रिक टन है। यह प्लांट कंपनी की 100% स्वामित्व वाली सब्सिडियरी, “नर्चर वेल फूड प्राइवेट लिमिटेड”, के तहत संचालित किया जाएगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...