
Gold Silver Rates Today : शुक्रवार को एक बार फिर से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। हालांकि एक दिन पहले यानी बीते गुरुवार को सोना सस्ता हुआ था। अगर आज चांदी की बाक करें तो चांदी का भाव आज गिरा है।
दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना प्रति 10 ग्राम ₹760 बढ़ा है तो वहीं दिल्ली में प्रति किलोग्राम चांदी का भाव ₹1,000 कम हुआ है।
अगर वायदा कारोबार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 12:24 बजे तक सोने का 3 अक्टूबर 2025 का फ्यूचर ट्रेड 0.46% या 493 रुपये चढ़कर 106910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
वहीं 5 दिसंबर वाला चांदी का वायदा कारोबार आज 0.79% या 980 रुपये की तेजी के साथ 124900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 10645 रुपये है तो वहीं 22 कैरेट 1 ग्राम सोने का भाव 9751 रुपये है।
आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का आज ताजा भाव?






