दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 1.25 लाख से ज्यादा यात्रियों ने किया सफर

AhmadJunaidBlogJune 10, 2026365 Views


दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। बीते 8 जून को एक ही दिन में करीब 1.25 लाख यात्रियों ने नमो भारत ट्रेन से सफर किया, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। आमतौर पर इस कॉरिडोर पर रोज करीब एक लाख यात्री सफर करते हैं, लेकिन इस बार संख्या ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।

दरअसल, भीषण गर्मी और सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक जाम के बीच नमो भारत लोगों के लिए राहत का बड़ा जरिया बनकर उभरी है। मेरठ से दिल्ली तक का सफर अब पहले की तुलना में काफी कम समय में पूरा हो जाता है। वहीं, पूरी तरह एयर कंडीशनिंग ट्रेनें यात्रियों को गर्मी से भी राहत दे रही हैं। यही वजह है कि रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले कर्मचारियों,स्टूडेंट्स और आम लोग  तेजी से नमो भारत रैपिड रेल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

पीक ऑवर में चलेगी 18 अतिरिक्त ट्रेनें

यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए NCRTC ने हाल ही में पीक ऑवर में 18 अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें सुबह और शाम के अधिक भीड़भाड़ वाले टाइम  में सराय काले खां और मेरठ साउथ के बीच चलाई जाएगी ताकि यात्रियों का सफर बिना किसी इंतजार के सुविधाजनक रहे। साथ ही उन्हें अधिक भीड़-भाड़ के समय दिक्कत न हो। 

इन स्टेशनों पर सबसे ज्यादा भीड़

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए यह रेल काॅरिडोर पहली पसंद बनकर उभरा है। यहीं वजह है कि इस कॉरिडोर में दिल्ली का सराय काले खां, न्यू अशोक नगर और आनंद विहार स्टेशन सबसे ज्यादा व्यस्त रहे। वहीं उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद और बेगमपुल स्टेशन पर भी यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। खास बात यह है कि इन स्टेशनों का मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बस टर्मिनल और लोकल बस सेवाओं से सीधा कनेक्शन है, जिससे यात्रियों का सफर और आसान हो जाता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ‘बिना पैसे लिए की मदद…’ मुंबई के ऑटो-रिक्शा चालक का दीवाना हुआ ये शख्स – जानिए ऐसा क्या हुआ

मेरठ के लोगों का डबल फायदा

मेरठ के यात्रियों को एक और फायदा मिल रहा है। यहां नमो भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ही लोकल मेट्रो सेवाएं भी संचालित हो रही हैं, जिससे शहर के अंदर आवाजाही  आसान और तेज हो गया है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ‘इंजीनियर’ या सिर्फ 12वीं पास? निशांत कुमार की पढ़ाई को लेकर नया विवाद, RJD ने उठाए बड़े सवाल

NCRTC का कहना है कि समय की बचत, भरोसेमंद सर्विस, आरामदायक यात्रा और बेहतर कनेक्टिविटी की वजह से नमो भारत अब दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बनती जा रही है। सड़क के ट्रैफिक से बचने और आरामदायक सफर के लिए लोग अब तेजी से नमो भारत रैपिड रेल को अपना पसंदीदा विकल्प बना रहे हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...