Mutual Fund Data: मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश 40% घटा! सुस्ती के बावजूद SIP का जलवा बरकरार

AhmadJunaidBlogJune 10, 2026365 Views


Mutual Fund: भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मई 2026 में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश की रफ्तार धीमी पड़ गई। हालांकि, सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए आने वाला निवेश मजबूत बना रहा, जो भारतीय रिटेल निवेशकों के लंबे समय के भरोसे को दर्शाता है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट निवेश 22,907 करोड़ रुपये रहा, जो अप्रैल के 38,440 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 40% कम है। इसके बावजूद यह आंकड़ा मई 2025 के 19,013 करोड़ रुपये से 20% अधिक रहा। खास बात यह है कि यह लगातार 63वां महीना है जब इक्विटी फंड्स में नेट निवेश पॉजिटिव रहा। 

पश्चिम एशिया तनाव का असर

AMFI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकट चलसानी के अनुसार, अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर अनिश्चितता और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने निवेशकों को सतर्क बना दिया। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंचने से बाजार में अस्थिरता बढ़ी और निवेशकों ने जोखिम लेने से परहेज किया।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Mutual Fund या PMS? निवेश से पहले जान लें दोनों में क्या है बड़ा फर्क और किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा

मई में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की कुल प्रबंधित संपत्ति (AUM) मामूली घटकर 81.58 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो अप्रैल में 81.92 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं SIP कंट्रीब्यूशन 30,953.83 करोड़ रुपये के मजबूत स्तर पर बना रहा।

फ्लेक्सी-कैप, स्मॉल-कैप और मिड-कैप बने पसंदीदा

इक्विटी कैटेगरी में फ्लेक्सी-कैप फंड्स सबसे लोकप्रिय रहे, जहां 5,176 करोड़ रुपये का निवेश आया। स्मॉल-कैप फंड्स में 4,945.57 करोड़ रुपये और मिड-कैप फंड्स में 4,385.06 करोड़ रुपये का निवेश हुआ, हालांकि दोनों श्रेणियों में अप्रैल के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई।

आनंद राठी वेल्थ के जॉइंट सीईओ फिरोज अजीज के मुताबिक, कुल इक्विटी निवेश का लगभग दो-तिहाई हिस्सा फ्लेक्सी-कैप, स्मॉल-कैप और मिड-कैप फंड्स में गया। उनका कहना है कि निवेशक बाजार की अस्थिरता के बावजूद डायवर्सिफिकेशन और लॉन्ग टर्म निवेश रणनीति पर कायम हैं।

डेट फंड्स से बड़ी निकासी

दूसरी ओर, डेट म्यूचुअल फंड्स में मई के दौरान 96,948 करोड़ रुपये की नेट आउटफ्लो दर्ज की गई। अप्रैल में इस कैटेगरी में 2.47 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया था। लिक्विड फंड्स और मनी मार्केट फंड्स में सबसे ज्यादा निकासी देखी गई।

गोल्ड ETF से भी निकला पैसा

मई में इंडेक्स फंड्स, गोल्ड ETF और अन्य एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में निवेश 98% गिरकर 361.99 करोड़ रुपये रह गया। गोल्ड ETF से 725.04 करोड़ रुपये की नेट आउटफ्लो हुई, जबकि इससे पहले लगातार 12 महीनों तक इनमें निवेश आ रहा था।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मार्केट क्रैश में छिपा है कमाई का मौका! एक्सपर्ट ने बताए ये खास म्यूचुअल फंड्स

फिरोज अजीज का मानना है कि सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की और हालिया बाजार गिरावट के बाद इक्विटी में पैसा लगाया।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...