Long Short Fund: बाजार की तेजी-मंदी दोनों में मुनाफा! जानें क्या है Long Short Fund और किसे करना चाहिए निवेश

AhmadJunaidBlogJune 4, 2026363 Views


Long Short Fund: निवेश के लिए आज के टाइम पर कई तरह के म्यूचुअल फंड उपलब्ध हैं। इन्हीं में एक नया और तेजी से लोकप्रिय हो रहा ऑप्शन है Long Short Fund। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे की आखिर ये Long Short Fund क्या होता है, यह कैसे काम करता है और इसमें किसे निवेश करना चाहिए?

क्या है Long Short Fund?

Long Short Fund एक ऐसी निवेश रणनीति है जिसमें फंड मैनेजर एक साथ दो तरह के दांव लगाता है। पहला, उन शेयरों में निवेश करना जिनके बढ़ने की उम्मीद होती है, जिसे ‘Long Position’ कहा जाता है। दूसरा, उन शेयरों में दांव लगाना जिनके गिरने की संभावना होती है, जिसे ‘Short Position’ कहा जाता है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: क्या 10 साल की SIP आपको सच में बना देगी अमीर? निवेश करने से पहले जान लें ये सच्चाई

आसान शब्दों में कहें तो फंड मैनेजर बाजार में तेजी और मंदी दोनों से कमाई करने की कोशिश करता है। यही वजह है कि इस तरह के फंड केवल बाजार के ऊपर जाने पर ही निर्भर नहीं रहते।

Long Short Fund कैसे काम करता है?

मान लीजिए फंड मैनेजर को लगता है कि किसी कंपनी का शेयर आगे बढ़ेगा, तो वह उसमें निवेश करता है। वहीं यदि उसे किसी दूसरे शेयर में गिरावट की आशंका दिखती है, तो वह उस पर शॉर्ट पोजिशन ले सकता है।

इस रणनीति का मकसद बाजार में उतार-चढ़ाव के प्रभाव को कम करना और स्थिर रिटर्न हासिल करना होता है। इसलिए इन फंडों को पारंपरिक इक्विटी फंडों की तुलना में अलग माना जाता है।

निवेशकों को क्या फायदा मिलता है?

Long Short Fund का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बाजार में गिरावट के दौरान भी नुकसान को सीमित करने की कोशिश करता है। यदि बाजार कमजोर रहता है तो शॉर्ट पोजिशन से होने वाला फायदा कुछ हद तक लॉन्ग निवेश के नुकसान की भरपाई कर सकता है।

इसके अलावा, पोर्टफोलियो में विविधता बढ़ाने और जोखिम को संतुलित करने में भी यह फंड मददगार हो सकता है। यही कारण है कि कई निवेशक इसे पारंपरिक इक्विटी फंड के साथ जोड़कर देखते हैं।

इसमें क्या जोखिम हैं?

Long Short Fund पूरी तरह रिस्क फ्री नहीं है। यदि फंड मैनेजर के अनुमान गलत साबित होते हैं तो लॉन्ग और शॉर्ट दोनों पोजिशन में नुकसान हो सकता है। इसके अलावा, यह रणनीति सामान्य म्यूचुअल फंड की तुलना में अधिक जटिल होती है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: आपने भी इमरजेंसी फंड को सेविंग्स अकाउंट में रखा है? ये म्यूचुअल फंड सुरक्षा के साथ-साथ देगा ज्यादा रिटर्न

किसे निवेश करना चाहिए?

यह फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर माना जाता है जो शेयर बाजार की अस्थिरता से बचते हुए इक्विटी में निवेश करना चाहते हैं। मीडियम से लंबी अवधि के निवेशक, जिनकी जोखिम लेने की क्षमता मध्यम है और जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं, वे इस विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...