Taj Mahal: ताजमहल में फ्री एंट्री! बकरीद के दिन इस समय तक बिना टिकट घूम सकेंगे भारतीय और विदेशी पर्यटक

AhmadJunaidBlogMay 28, 2026362 Views


Taj Mahal: ईद-उल-अजहा (बकरीद) के खास मौके पर आगरा घूमने जा रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में गुरुवार, 28 मई को सुबह 7 बजे से 10 बजे तक पर्यटक बिना टिकट एंट्री कर सकेंगे। इस दौरान भारतीय और विदेशी दोनों ही टूरिस्ट्स को ताजमहल परिसर में फ्री एंट्री दी जाएगी।

आम दिन में पर्यटकों के लिए कितनी है एंट्री फीस?

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षक सहायक, कलंदर के मुताबिक, सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के आदेश पर यह छूट दी जा रही है। आम दिनों में भारतीय पर्यटकों से 50 रुपये और विदेशी पर्यटकों से 1100 रुपये का टिकट लिया जाता है, लेकिन बकरीद के मौके पर तीन घंटे तक यह एंट्री चार्ज पूरी तरह फ्री रहेगा।

हालांकि, प्रशासन ने साफ किया है कि यह छूट सिर्फ ताजमहल परिसर में एंट्री के लिए होगी। अगर कोई पर्यटक मुख्य मकबरे के अंदर जाना चाहता है, तो उसे पहले की तरह 200 रुपये का अलग से टिकट लेना होगा।

हर साल बकरीद पर मिलती है छूट

कलंदर ने बताया कि बकरीद पर हर साल इसी तरह की व्यवस्था लागू की जाती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस खास मौके पर ताजमहल का दीदार कर सकें। बकरीद के दिन बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के खास इंतजाम भी किए गए हैं।

एंट्री गेट पर एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। साथ ही भीड़ को संभालने के लिए अलग-अलग लाइन और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी।

उर्स के मौके पर भी एंट्री फ्री 

गौरतलब है कि ताजमहल में सिर्फ बकरीद ही नहीं, बल्कि उर्स के दौरान भी तीन दिनों तक फ्री एंट्री दी जाती है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day) पर भी कई बार पर्यटकों को निःशुल्क प्रवेश की सुविधा मिल चुकी है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...