Google Gemini WhatsApp feature: अब बिना WhatsApp खोले कर सकेंगे मैसेज और कॉल! गूगल ने पेश किया धांसू फीचर, सिर्फ एक वॉइस कमांड से होगा सारा काम

AhmadJunaidBlogMay 26, 2026363 Views


अब वाट्सएप पर मैसेज भेजने या कॉल करने के लिए आपको बार-बार ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आपके पास Android फोन है, तो आप गूगल के Gemini AI ऐप को वाट्सएप से जोड़कर सिर्फ एक वॉयस कमांड से मैसेज भेज सकते हैं या कॉल कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

यह फीचर Gemini Extensions का हिस्सा है, जो एआई असिस्टेंट को फोन, मैसेज और थर्ड-पार्टी ऐप्स के साथ जोड़ने की सुविधा देता है। यानी अब जेमिनी सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देगा, बल्कि आपके लिए वाट्सएप पर काम भी कर सकेगा।

कैसे काम करता है यह फीचर?

WhatsApp इंटीग्रेशन फिलहाल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस फीचर की मदद से जेमिनी सिर्फ टेक्स्ट मैसेज भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि वह आपके मैसेज को बेहतर तरीके से ड्राफ्ट और एडिट भी कर सकता है।

मान लीजिए की आपको अपने दोस्त को उसकी 25वीं शादी की सालगिरह पर बधाई का मैसेज लिखना है तो इसके लिए जेमिनी खुद एक मैसेज तैयार कर देगा। अगर आपको मैसेज पसंद नहीं आता, तो आप कह सकते हैं कि इसे थोड़ा मजेदार बनाओ। जब मैसेज तैयार हो जाए तो बस कहें, इसे वाट्सएप पर भेज दो।

Android पर वाट्सएप के लिए जेमिनी कैसे ऑन करें?

  1. अपने Android फोन में Gemini ऐप खोलें
  2. ऊपर दिए गए Google अकाउंट प्रोफाइल आइकन पर टैप करें
  3. Settings में जाएं
  4. Personal Intelligence ऑप्शन खोलें
  5. Connection Apps पर क्लिक करें
  6. अब WhatsApp Extension को Enable कर दें

ध्यान रहे कि इसके लिए Gemini आपके फोन में डिफॉल्ट AI Assistant के रूप में सेट होना चाहिए।

सिर्फ मैसेज नहीं, कॉल भी कर सकता है Gemini

यह फीचर सिर्फ टेक्स्ट भेजने तक सीमित नहीं है। आप जेमिनी से वाट्सएप कॉल भी करवा सकते हैं। जैसे आप कहेंगे – मुझे राहुल से बात करनी है, वाट्सएप कॉल लगाओ। या WhatsApp पर पापा को कॉल करो। इसके बाद Gemini सीधे WhatsApp कॉल शुरू कर देगा।

Gemini की सबसे खास बात यह है कि यह एक साथ कई काम कर सकता है। आप इससे कहेंगे मेरे घर से गुरुग्राम सेक्टर-29 तक सबसे तेज रास्ता ढूंढो और डिटेल वाट्सएप पर भेज दो तो जेमिनी पहले गूगल मैप से रूट निकालेगा, ट्रैफिक के हिसाब से सबसे तेज रास्ता बताएगा, यात्रा का अनुमानित समय जोड़ेगा और फिर पूरा मैसेज वाट्सएप पर भेजने के लिए तैयार कर देगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...