1 साल में ₹85 के IPO से ₹118 तक पहुंचा ये स्मॉल कैप शेयर! Q4 में 66% उछला कंपनी का प्रॉफिट – डिटेल्स

AhmadJunaidBlogMay 21, 2026360 Views


Stock in Focus: 265.51 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, एडकाउंटी मीडिया इंडिया लिमिटेड (Adcounty Media India Ltd) का शेयर पर आज निवेशकों की नजर बनी हुई है। हालांकि खबर लिखे जानें तक यह शेयर बीएसई पर 2.80% या 3.40 रुपये टूटकर 118 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

मजबूत आए थे Q4 नंबर्स

कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि मार्च 2026 तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 65.66% बढ़कर 6.56 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 3.96 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी की बिक्री भी 38.32% बढ़कर 31.37 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 22.68 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 की बात करें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 47.27% बढ़कर 20.25 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 13.75 करोड़ रुपये था। वहीं, सालाना बिक्री 24.98% बढ़कर 86.11 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल 68.90 करोड़ रुपये थी।

Adcounty Media के बारे में 

एडकाउंटी मीडिया एक ग्लोबल एड-टेक और डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है। यह कंपनी 20 से ज्यादा देशों में काम कर रही है। कंपनी ब्रांड्स और ग्राहकों के बीच डेटा आधारित रणनीतियों और परफॉर्मेंस मार्केटिंग के जरिए कनेक्शन बनाने का काम करती है।

एक साल पहले आया था आीईपीओ

कंपनी के IPO का जुलाई 2025 में आया था। यह एसएमई आईपीओ निवेशकों के बीच जबरदस्त हिट रहा था और कुल 251.7 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 

यह आईपीओ करीब 50.69 करोड़ रुपये का था और कंपनी ने 59.63 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए गए थे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं था। कंपनी ने तब बताया था कि वो इस फंड का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

इस आईपीओ का प्राइस बैंड 80 से 85 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। एक लॉट में 1,600 शेयर थे, जिसके लिए निवेशकों को कम से कम 1.36 लाख रुपये निवेश करने पड़े।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...