रॉयल एनफील्ड का सबसे बड़ा ऐलान! इस राज्य में लगेगा 2200 करोड़ का मेगा प्लांट

AhmadJunaidBlogMay 7, 2026362 Views


रॉयल एनफील्ड की पेरेंट कंपनी आयशर मोटर्स आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और वेंडर पार्क स्थापित करेगी। कंपनी तिरुपति जिले के सत्यवेडु में इस प्रोजेक्ट पर 2,200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह तमिलनाडु के बाहर रॉयल एनफील्ड का पहला बड़ा विस्तार होगा।

राज्य सरकार ने बताया कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की अध्यक्षता वाले राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से राज्य के ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को मजबूती मिलने और करीब 5,000 डायरेक्टर और इनडायरेक्ट रोजगार पैदा होने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु सीमा के पास बनेगा प्लांट

सरकारी प्रेस रिलीज के मुताबिक प्रोजेक्ट के लिए सत्यवेडु मंडल के वनेल्लुरु और रल्लाकुप्पम गांवों में जमीन अलॉट की गई है। यह इलाका आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु सीमा के करीब स्थित है।

सरकार का कहना है कि यह निवेश राज्य के मजबूत औद्योगिक ढांचे, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशक-अनुकूल नीतियों को दिखाता है नई फैक्ट्री से रॉयल एनफील्ड की उत्पादन क्षमता में करीब 9 लाख यूनिट का इजाफा होगा। इसके साथ ही भारत को प्रीमियम मोटरसाइकिल निर्माण के वैश्विक हब के रूप में मजबूत करने में भी मदद मिलेगी।

बनेगा ऑटोमोबाइल क्लस्टर

इस प्रोजेक्ट के तहत एक समर्पित वेंडर पार्क भी बनाया जाएगा, ताकि कंपनी का सप्लायर नेटवर्क आंध्र प्रदेश में विकसित हो सके। सरकार का मानना है कि इससे राज्य में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तेजी से तैयार होगा। प्रोजेक्ट का पहला फेज 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि दूसरा फेज 2032 तक पूरा होने की उम्मीद है।

बड़े निवेश आकर्षित करने पर सरकार का जोर

आंध्र प्रदेश के आईटी मंत्री नारा लोकेश ने कहा कि राज्य सरकार मोबिलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिन्यूएबल एनर्जी और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बड़े निवेश आकर्षित करने पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि रॉयल एनफील्ड का यह प्रोजेक्ट दक्षिणी आंध्र प्रदेश में औद्योगिक विकास को रफ्तार देगा और राज्य को मैन्युफैक्चरिंग निवेश के पसंदीदा केंद्र के रूप में मजबूत करेगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...