अमेरिकी महिला को भाया भारतीय कल्चर, कहा- भारत में बच्चों की परवरिश करने से उनके परिवार की जिंदगी बदल गई

AhmadJunaidBlogMay 5, 2026359 Views


अमेरिका से भारत आकर बसना किसी के लिए भी बड़ी चुनौती हो सकता है, लेकिन चार बच्चों की मां केल्सी (Kelsey) के लिए यह सफर किसी एडवेंचर से कम नहीं रहा। भीड़भाड़ वाली सड़कों और अलग संस्कृति के बीच तालमेल बिठाते हुए केल्सी ने न सिर्फ भारत को अपनाया, बल्कि यहां की जीवनशैली ने उनके पालन-पोषण और सेहत से जुड़े नजरिए को भी पूरी तरह बदल दिया है।

सोशल मीडिया पर अपने एक्सपीरियंस शेयर करते हुए केल्सी ने बताया कि भारत में बिताए कई सालों ने उनके परिवार को एक नई दिशा दी है, जिसे वह अपनी इस यात्रा का सबसे कीमती हिस्सा मानती हैं।

भारतीय मेहमाननवाजी ने जीता दिल

केल्सी के अनुभवों में सबसे ऊपर भारतीय संस्कृति की मेहमाननवाजी रही। उन्होंने लिखा कि भारत में मिले अपनापन और गर्मजोशी ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि इस संस्कृति की हॉस्पिटैलिटी हमेशा मेरी लिस्ट में सबसे ऊपर रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यही अपनापन अब उनके बच्चों तक पहुंचा है, जिससे उनका बचपन और अच्छा हुआ है।

प्राकृतिक इलाज की ओर झुकाव

भारत में रहने से केल्सी के परिवार की हेल्थ अप्रोच भी बदली। उन्होंने बताया कि यहां लोगों का झुकाव पहले प्राकृतिक इलाज की ओर होता है, न कि सीधे दवाइयों की ओर। यह अनुभव उन्हें पारंपरिक भारतीय पद्धतियों जैसे आयुर्वेद की ओर ले गया। केल्सी के अनुसार, अब उनके बच्चे भी छोटी-मोटी समस्याओं के लिए जरूरी ऑयल्स और नेचुरल उपाय जानते हैं।

घरेलू मदद से आसान हुआ जीवन

केल्सी ने भारत में सस्ती घरेलू मदद को अपनी जिंदगी का बड़ा सहारा बताया। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें बच्चों की देखभाल, काम और बिजनेस के बीच संतुलन बनाने में काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि घर से 8000 मील दूर रहकर भी मैं अपने परिवार और काम दोनों संभाल पा रही हूं, क्योंकि यहां मदद आसानी से मिल जाती है।

खाने-पीने और रोजमर्रा की जिंदगी में फर्क

उन्होंने यह भी कहा कि भारत में रहते हुए वह खुद को ज्यादा हेल्दी महसूस करती हैं। यहां ग्रॉसरी भी अमेरिका के मुकाबले सस्ती पड़ती है। उनके बच्चों ने भी भारत की डायवर्सिफाइड ट्रांसपोर्ट लाइफस्टाइल को अपनाया है- टैक्सी, बस, फ्लाइट और बाइक जैसे सफर अब उनकी यादों का हिस्सा बन चुके हैं।

पोस्ट के अंत में केल्सी ने बताया कि भारत में रहना उनकी बेटी के मूल देश से जुड़ने का भी एक जरिया बना। उनकी यह कहानी सोशल मीडिया पर काफी लोगों से जुड़ रही है, जहां कई विदेशी परिवार भारत की कम्युनिटी, सपोर्ट सिस्टम और संस्कृति को अपने अनुभवों में खास बताते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...