Penny Stock: शेयर बाजार में तेजी के बीच उछला ये छोटू फार्मा स्टॉक! ₹35 से कम है स्टॉक प्राइस – जानिए ट्रिगर

AhmadJunaidBlogMay 4, 2026359 Views


Penny Stock: सोमवार को चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। इस बीच फार्मा सेक्टर की कंपनी, सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) का शेयर निवेशकों के रडार पर है।

सुबह 10:54 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 2.45% या 0.74 रुपये चढ़कर 31 रुपये पर कारोबार कर रहा था। दरअसल हाल ही कंपनी ने अपने मार्च तिमाही (Q4FY26) रिजल्ट को जारी किया था। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 44.80% बढ़कर 10.73 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 7.41 करोड़ रुपये था। वहीं, बिक्री 36.72% बढ़कर 220.92 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पहले 161.59 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 55.64% बढ़कर 23.30 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 14.97 करोड़ रुपये था। सालाना बिक्री भी 39.21% बढ़कर 703.06 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले 505.04 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने हाल ही में दी थी ये बड़ी जानकारी

कंपनी ने हाल ही में अपने फाइलिंग में बताया था कि उसके हैदराबाद के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे ‘API इंटरमीडिएट्स और एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) के निर्माण’ के लिए गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) स्टैंडर्ड के अनुसार UK Certification & Inspection Limited से Certificate of Compliance मिला है।

साथ ही, क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (Quality Management System) के तहत इसी निर्माण कार्य के लिए Staunchly Management and System Services Private Limited से भी सर्टिफिकेट मिला है। 

कंपनी ने बताया कि ये दोनों सर्टिफिकेट 11 फरवरी 2029 तक वैध हैं। अपने फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि ये उपलब्धियां कंपनी की हाई क्वालिटी, मजबूत निर्माण प्रक्रिया और निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती हैं और API और फार्मास्यूटिकल इंटरमीडिएट्स क्षेत्र में एक भरोसेमंद और नियमों का पालन करने वाले निर्माता के रूप में कंपनी की स्थिति को और मजबूत बनाती हैं।
 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...