₹20,000 करोड़ FMCG टारगेट के साथ इस कंपनी का बड़ा विस्तार प्लान! ₹700 करोड़ का करेगी निवेश- स्टॉक में तेजी

AhmadJunaidBlogMay 1, 2026362 Views


डायवर्सिफाइड FMCG और तंबाकू प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) ने आज अपने निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी अब अपने FMCG कारोबार को तेजी से बढ़ाते हुए एक मल्टी-कैटेगरी, कंज्यूमर-फेसिंग ब्रांड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी का लक्ष्य FY30 तक करीब ₹20,000 करोड़ का FMCG रेवेन्यू हासिल करना है। इसके लिए वह भारत में 5,000 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और 5 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स का नेटवर्क बनाने के साथ 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।

इस विस्तार के लिए कंपनी करीब ₹700 करोड़ तक का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि यह रणनीति दो हिस्सों में काम करेगी- एक तरफ घरेलू वितरण नेटवर्क को मजबूत करना और दूसरी तरफ वैश्विक बाजारों में पार्टनरशिप के जरिए विस्तार करना, ताकि नियमों और बाजार की जरूरतों के अनुसार स्थायी ग्रोथ हासिल की जा सके।

कंपनी ने अपने विस्तार पर कहा कि उसकी FMCG रणनीति भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में संतुलित और अनुशासित तरीके से कारोबार बढ़ाने पर केंद्रित है। अगले दो साल में कंपनी देश में अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तेजी से मजबूत करेगी और प्रमुख एक्सपोर्ट बाजारों में मौजूदगी बनाएगी। लंबे समय में कंपनी का लक्ष्य 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मल्टी-ब्रांड FMCG बिजनेस खड़ा करना है, जिससे FY30 तक ₹15,000-20,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया जा सके।

क्या होगा एक्शन प्लान?

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि FY27 तक कंपनी की योजना है कि एक मजबूत और विविध FMCG पोर्टफोलियो बनाए जिसमें edible oils, पैकेज्ड फूड, नमकीन, रेडी-टू-ईट प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा के सामान शामिल होंगे। इसके लिए कंपनी करीब 5 नए ब्रांड लॉन्च करेगी और 70 से ज्यादा प्रोडक्ट्स (SKU) पेश करेगी। डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को 500 से बढ़ाकर लगभग 2,500 डिस्ट्रीब्यूटर्स और 75,000 रिटेल आउटलेट्स तक फैलाने का लक्ष्य है, साथ ही Middle East, Africa और South-East Asia में एक्सपोर्ट भी बढ़ाया जाएगा।

FY30 तक कंपनी 10 ब्रांड और 150+ प्रोडक्ट्स के साथ बड़ा पोर्टफोलियो तैयार करना चाहती है। इस विस्तार के लिए करीब ₹700 करोड़ का निवेश किया जाएगा, जो मैन्युफैक्चरिंग, ब्रांडिंग और डिस्ट्रीब्यूशन पर खर्च होगा। Gandhidham और उत्तर प्रदेश में मौजूद मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स इस ग्रोथ को सपोर्ट करेंगी, जबकि UAE, Singapore और Hong Kong जैसे बाजारों में पहले से मौजूद नेटवर्क के जरिए कंपनी ग्लोबल स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

Elitecon International Share Price

दोपहर 2:40 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 1.89% या 0.72 रुपये चढ़कर 38.74 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर शेयर 1.58% या 0.60 रुपये की तेजी के साथ 38.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...