Mutual Funds: एक ही फंड में इक्विटी+ डेट+ कमोडिटी में लग जाएगा पैसा! कोटक लाया नया म्यूचुअल फंड स्कीम – 22 अप्रैल तक खुला है NFO

AhmadJunaidBlogApril 10, 2026359 Views


Kotak Multi Asset Active FOF: कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी या कोटक म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए नए म्यूचुअल फंड की शुरुआत की है। इस फंड का नाम Kotak Multi Asset Active FOF है। इसका न्यू फंड ऑफर (NFO) 8 अप्रैल 2026 से खुल चुका है और निवेशक इसे 22 अप्रैल 2026 तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

यह फंड इक्विटी, डेट और कमोडिटी आधारित स्कीम्स में निवेश करेगा, जिससे निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मल्टी-एसेट एक्सपोजर मिलेगा।

न्यूनतम कितना करना होगा निवेश?

इस नए फंड में निवेश के लिए न्यूनतम राशि 1,000 रुपये रखी गई है। इसके बाद निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी राशि निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम उन निवेशकों के लिए खास हो सकती है जो अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश करना चाहते हैं लेकिन खुद पोर्टफोलियो मैनेज नहीं करना चाहते। उन्हें एक ही फंड के जरिए डायवर्सिफिकेशन और एक्टिव मैनेजमेंट का फायदा मिल सकता है।

एक फंड में तीन एसेट क्लास का फायदा

इस स्कीम का मकसद जोखिम के हिसाब से बेहतर रिटर्न देना है। यह फंड अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश कर पोर्टफोलियो को संतुलित रखने की कोशिश करेगा।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर निलेश शाह ने कहा कि मल्टी-एसेट पोर्टफोलियो बनाना आसान लगता है, लेकिन इसमें लगातार मॉनिटरिंग, रीबैलेंसिंग और टैक्स इम्पैक्ट की चुनौती होती है। यह फंड इन सभी चीजों को एक स्ट्रक्चर में मैनेज करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि निवेशकों को इक्विटी, डेट और कमोडिटी में डायवर्सिफिकेशन मिलेगा, बिना बार-बार स्विच करने से होने वाले टैक्स बोझ के।

एक्टिव मैनेजमेंट से बैलेंस्ड ग्रोथ का लक्ष्य

फंड मैनेजर देवेंद्र सिंघल ने कहा कि मार्केट हमेशा एक जैसा प्रदर्शन नहीं करता। कोई एक एसेट क्लास लगातार बेहतर नहीं रहता। यह फंड एक्टिव एसेट एलोकेशन के जरिए ग्रोथ और स्थिरता के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि डिसिप्लिन्ड रीबैलेंसिंग के जरिए यह स्कीम बाजार की उतार-चढ़ाव में भी निवेशकों को टिके रहने का मौका देगी।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...