Stocks to BUY: Himadri Speciality Chemical, Shakti Pumps समेत इन 5 शेयरों पर एक्सपर्ट का दांव! चेक करें टारगेट

AhmadJunaidBlogApril 7, 2026362 Views


Stocks to BUY: बाजार में जब चारों तरफ अनिश्चितता और युद्ध का माहौल हो, तो आम निवेशक अक्सर डरकर पीछे हट जाते हैं। हालांकि स्वतंत्र मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा ने इस चुनौतीपूर्ण समय के लिए 5 ऐसे शेयरों की पहचान की है, जिनमें मौजूदा गिरावट के बावजूद अच्छी बढ़त की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

1. Himadri Speciality Chemical Ltd

अंबरीश बलिगा की पहली पसंद हिमाद्री स्पेशलिटी केमिकल लिमिटेड है। यह कंपनी कार्बन और स्पेशलिटी केमिकल सेक्टर में काम करती है। खास बात यह है कि इसका कच्चा माल देश के भीतर से आता है और करीब 30% आय निर्यात से होती है, जिससे वैश्विक तनाव का असर इस पर कम पड़ता है। एक्सपर्ट ने वित्त वर्ष 28 तक के लिए इसका टारगेट प्राइस ₹630 तय किया है।

2. Shakti Pumps India Ltd

कृषि और क्लीन-टेक क्षेत्र में एक्सपर्ट ने शक्ति पंप्स को चुना है। एक्सपर्ट ने कहा कि पीएम कुसुम योजना में बड़ी हिस्सेदारी और ₹2,000 करोड़ की ऑर्डर बुक इसे भविष्य के लिए तैयार करती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, यह शेयर ₹900 के स्तर तक जा सकता है।

3. Sagility Ltd

आईटी और हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी सैजिलिटी पर भी एक्सपर्ट ने अपना दांव लगाया है। यह कंपनी स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को तकनीकी सेवाएं देती है। एक्सपर्ट ने कहा कि आने वाले वर्षों में इसके राजस्व में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है और इसका टारगेट प्राइस ₹54 रखा गया है।

4. EMS Limited

वाटर मैनेजमेंट और वेस्टवॉटर प्रोजेक्ट्स में एक्टिव कंपनी, ईएमएस लिमिटेड की पाइपलाइन में ₹4,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स हैं। अंबरीश बलिगा का मानना है कि अगर कंपनी ने अपने मौजूदा प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा किया, तो इसका शेयर ₹380 के आंकड़े को छू सकता है।

5. Orkla India

एक्सपर्ट के मुताबिक कंज्यूमर सेक्टर में ओर्कला इंडिया एक आकर्षक ऑप्शन है। एमटीआर (MTR) जैसे बड़े ब्रांड्स वाली इस कंपनी की पकड़ दक्षिण भारत के समृद्ध बाजार पर बहुत मजबूत है। पैकेज्ड फूड की बढ़ती मांग को देखते हुए इस शेयर के लिए ₹756 का टारगेट प्राइस तय किया गया है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...