गुरुवार को 2% टूटने के बाद स्टॉक मार्केट ने किया बाउंसबैक! हरे निशान पर हुआ BSE और NSE – जानिए क्या रहा कारण

AhmadJunaidBlogApril 3, 2026362 Views


Stock Market Today: गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार ने उतार-चढ़ाव के बावजूद बढ़त के साथ क्लोजिंग दी। बीएसई सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73,319.55 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 33 अंक बढ़कर 22,713.10 पर पहुंच गया। दिनभर की अस्थिरता के बाद बाजार ने लगातार दूसरे दिन मजबूती दिखाई।

बाजार ने क्यों किया बाउंसबैक?

1. रुपये की वापसी से बाजार को राहत: बाजार की इस रिकवरी के पीछे सबसे बड़ा कारण रुपये में आई मजबूती रही। हाल ही में 95 के पार फिसलने के बाद रुपये ने गुरुवार को जोरदार वापसी की और करीब 93 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

आरबीआई के ताजा कदमों ने फॉरेक्स मार्केट में स्थिरता लाने में अहम भूमिका निभाई। RBI ने बैंकों को ऑफशोर मार्केट में नॉन-डिलिवरेबल फॉरवर्ड (NDF) कॉन्ट्रैक्ट्स देने से रोक दिया है, जिससे रुपये पर सट्टा दबाव कम होने की उम्मीद है।

2. बड़े शेयरों ने संभाला बाजार: गुरुवार की तेजी में बैंकिंग और आईटी शेयरों का बड़ा योगदान रहा। HDFC Bank, Infosys, HCL Technologies, Tata Consultancy Services, ICICI Bank और Bharti Airtel जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी से इंडेक्स को सहारा मिला।

सेक्टर का मिला-जुला रुख

सेक्टोरल स्तर पर आईटी और रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी। वहीं हेल्थकेयर, फार्मा, ऑटो और एनर्जी शेयर दबाव में रहे। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स मुख्य बाजार से पीछे रहे- निफ्टी मिडकैप 100 में 0.26% और स्मॉलकैप 100 में 0.38% की गिरावट दर्ज हुई।

कमजोर साल के बावजूद उम्मीद

हालांकि हालिया मजबूती के बावजूद रुपये ने पिछले एक साल में करीब 8% की गिरावट झेली है, जो एशिया में सबसे कमजोर प्रदर्शन में शामिल है। इसकी बड़ी वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और अमेरिका-ईरान तनाव रहा है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...