War Lockdown: गूगल पर ट्रेंड कर रहा है ‘War Lockdown’, क्या सच में लगेगा लॉकडाउन या फिर कुछ और है मामला?

AhmadJunaidBlogApril 2, 2026367 Views


War Lockdown: सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही ‘War Lockdown’ शब्द तेजी से ट्रेंड कर रहा है। एक तरफ जहां इजरायल-ईरान युद्ध और अमेरिका की इसमें एंट्री ने दुनिया को सहमा रखा है, वहीं आज 1 अप्रैल यानी ‘अप्रैल फूल डे’ के मौके पर एक वायरल पीडीएफ (PDF) ने भारतीयों की धड़कनें तेज कर दीं।

दोपहर 12:45 बजे तक Google Trends का डेटा

War Lockdown: क्या है वायरल पीडीएफ का सच?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप और एक्स (Twitter) पर एक ‘War Lockdown Notice’ नाम की फाइल तेजी से शेयर की जा रही है। इस नोटिस का फॉर्मैट बिल्कुल सरकारी आदेश जैसा दिखता है, जिसे देख लोग घबरा गए कि क्या देश में फिर से 2020 जैसे हालात होने वाले हैं? लेकिन जैसे ही उत्सुकता और डर के मारे लोगों ने इस पीडीएफ को ओपन किया, अंदर बड़े अक्षरों में ‘April Fool’ लिखा मिला। यह महज एक प्रैंक (मजाक) था, जो आज की गंभीर वैश्विक स्थिति का फायदा उठाकर लोगों को डराने के लिए फैलाया गया।

ये है वो पीडीएफ- देखने के लिए क्लिक करें – 

क्यों डरे लोग? पीएम मोदी के भाषण से जुड़ा कनेक्शन

इस प्रैंक के इतना वायरल होने के पीछे एक बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हाल ही में लोकसभा में दिया गया संबोधन है। पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी युद्ध पर बोलते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से “तैयार रहने” और “एकजुट रहने” की अपील की थी।

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि जिस तरह देश ने कोविड-19 महामारी के दौरान एकजुटता दिखाई थी, वैसी ही अनुशासन और धैर्य की जरूरत इस वैश्विक संकट (युद्ध) के समय भी है।

हालांकि पीएम ने कहीं भी ‘लॉकडाउन’ शब्द का इस्तेमाल पाबंदियों के लिए नहीं किया था, लेकिन उन्होंने कालाबाजारी और रसद की कमी को रोकने के लिए राज्यों को सतर्क रहने को कहा था। शरारती तत्वों ने पीएम के इसी “कोविड जैसे अनुशासन” वाले बयान को तोड़-मरोड़कर ‘वॉर लॉकडाउन’ की अफवाह में बदल दिया।

इजरायल-ईरान युद्ध और तेल का संकट

दुनिया इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठी है। इजरायल और ईरान के बीच सीधी जंग शुरू हो चुकी है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने माहौल को और गरमा दिया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के ब्लॉक होने की खबरों ने भारत जैसे देशों की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि यहां से भारत का कच्चा तेल आता है। इसी युद्ध के तनाव के बीच जब आज ‘लॉकडाउन’ की अफवाह उड़ी, तो लोग इसे सच मान बैठे कि शायद सरकार संसाधनों को बचाने के लिए आवाजाही पर रोक लगाने वाली है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...