गिरते बाजार में भी यह सस्ता शेयर बना हीरो! इस एक खबर के बाद आई तेजी- आपका दांव है?

AhmadJunaidBlogApril 2, 2026359 Views


गुरुवार को शेयर बाजार में जारी भारी गिरावट के बीच स्टेनलेस स्टील और TMT बार बनाने वाली कंपनी, राठी स्टील एंड पावर लिमिटेड (Rathi Steel And Power Limited) का शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक में तेजी के पीछे का कारण कंपनी की ओर से दिया गया एक बड़ा अपडेट है। कंपनी ने बीते Q4 के रेवेन्यू के बारे में जानकारी दी है।

दरअसल कंपनी ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने FY26 की चौथी तिमाही (Q4) में लगभग ₹244.8 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जबकि पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी की कुल आय करीब ₹716.7 करोड़ रही। यह FY25 के ₹505.43 करोड़ के मुकाबले लगभग 41.8% की मजबूत सालाना वृद्धि (YoY) दर्शाता है।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसका Q4 प्रदर्शन मजबूत रहा, जबकि इस दौरान वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी और व्यापार से जुड़ी चुनौतियां बनी रहीं। कंपनी की खासियत यह है कि यह स्टेनलेस स्टील वायर रॉड बनाने में ‘डायरेक्ट चार्जिंग’ तकनीक का इस्तेमाल करती है, जिससे गर्म बिलेट को सीधे रोलिंग मिल में डाल दिया जाता है और दोबारा गर्म करने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे ईंधन की बचत होती है, जो मौजूदा समय में बढ़ती ऊर्जा कीमतों के बीच कंपनी के लिए फायदेमंद है।

हालांकि, बढ़ती ईंधन लागत का असर खासकर TMT बिजनेस पर ज्यादा पड़ रहा है, लेकिन कंपनी इसे कम करने के उपाय कर रही है। स्टेनलेस स्टील और TMT जैसे विविध प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की वजह से कंपनी को अलग-अलग ग्राहकों की जरूरतें पूरी करने और बेहतर कीमत हासिल करने में मदद मिलती है। साथ ही, बेहतर ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी के चलते प्लांट की क्षमता का ज्यादा उपयोग हो रहा है, जिससे उत्पादन और विस्तार की क्षमता भी बढ़ी है।

कंपनी के प्रोमोटर उदित राठी ने कहा कि यह साल कंपनी के लिए काफी मजबूत रहा, जो टीम की मेहनत, गुणवत्ता पर फोकस और बेहतर संचालन के कारण संभव हुआ। आगे बढ़ते हुए कंपनी को भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव और नेतृत्व पर भरोसा है, जिससे ग्रोथ के अच्छे अवसर दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने माना कि मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक हालात कुछ अनिश्चितताएं और चुनौतियां जरूर पैदा कर रहे हैं, लेकिन कंपनी इस पर सतर्क नजर बनाए हुए है। 

Rathi Steel And Power Share Price

कंपनी का शेयर 10:31 बजे तक बीएसई पर 0.88% या 0.13 रुपये चढ़कर 14.93 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...