
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की ₹16,500 करोड़ से ज्यादा में बिक्री के बाद इसके पूर्व मालिक विजय माल्या (Vijay Mallya) ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर अपने पुराने फैसलों को याद किया। उन्होंने कहा कि 2008 में जब उन्होंने करीब ₹450 करोड़ में फ्रेंचाइज खरीदी थी, तब लोगों ने उनका मज़ाक उड़ाया और इसे ‘vanity project’ बताया था।
माल्या ने लिखा कि मेरी तथाकथित ‘पागलपन’ के पीछे Royal Challenge ब्रांड को बनाना था, इसलिए टीम का नाम RCB रखा। उन्होंने नए मालिकों को बधाई देते हुए कहा कि यह अब IPL की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइज बन चुकी है।
कोहली और टीम से जुड़ी यादें
माल्या ने खास तौर पर विराट कोहली का जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने 2008 में युवा खिलाड़ी के रूप में चुना था। उन्होंने कहा कि RCB हमेशा उनके DNA का हिस्सा रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए टीम को सपोर्ट जारी रखने की अपील की।
RCB में माल्या की भूमिका और बाहर होना
माल्या RCB के संस्थापक मालिक थे और United Spirits Limited के जरिए टीम को प्रमोट करते थे। टीम की ब्रांडिंग से लेकर खिलाड़ियों के चयन तक, उनकी सीधी भूमिका रही। उन्होंने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नाम भी टीम में शामिल किए। हालांकि 2016 में कानूनी और वित्तीय मामलों के चलते उन्होंने टीम से दूरी बना ली। तब से उनका RCB में कोई आधिकारिक रोल नहीं है।
नई डील और मालिकाना बदलाव
आरसीबी को अब Aditya Birla Group के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने खरीदा है। इस समूह में The Times Group, Blackstone और Bolt Ventures भी शामिल हैं। डील के बाद टीम का संचालन पूरी तरह नए मालिकों के पास होगा। इस बदलाव के साथ RCB अब IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइज बन गई है, जो लीग की बढ़ती वैल्यू को भी दिखाता है।






