इस स्मॉल कैप कंपनी ने दी बड़ी जानकारी! 40 रुपये से कम है शेयर का भाव – आपके पोर्टफोलियो में है?

AhmadJunaidBlogMarch 18, 2026358 Views


Penny Stock: स्मॉल कैप एनबीएफसी स्टॉक, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने अपने क्रेडिट प्रोफाइल को और मजबूत किया है।

फाइलिंग के मुताबिक कंपनी को अपने प्रस्तावित 1,500 करोड़ रुपये के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) के लिए Brickwork Ratings India Private Limited से BWR AA / Stable की लॉन्ग टर्म रेटिंग मिली है। कंपनी को पहले से Infomerics Analytics and Research से भी रेटिंग मिल चुकी है, यानी अब उसे दो एजेंसियों की रेटिंग का फायदा मिलेगा।

कंपनी ने बताया कि यह डुअल रेटिंग उसके ट्रांसपेरेंसी, मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस और निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है। Brickwork Ratings के मुताबिक, कंपनी की मजबूत स्थिति के पीछे उसका स्थापित बिजनेस मॉडल, मजबूत पूंजी (capitalization), अनुभवी मैनेजमेंट और लगातार बढ़ता लोन बुक के साथ बेहतर एसेट क्वालिटी जैसे प्रमुख कारण हैं।

Paisalo Digital Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:47 बजे तक बीएसई पर 2.64% या 0.93 रुपये गिरकर 34.34 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 1.44% या 0.50 रुपये टूटकर 34.29 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Paisalo Digital Q3FY26 Result

Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।

कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...