क्या है MANAV Vision जिसे पीएम मोदी ने AI Impact Summit 2026 में किया पेश! आसान शब्दों में जानिए सबकुछ

AhmadJunaidBlogFebruary 19, 2026360 Views


एआई इम्पैक्ट समिट में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MANAV विजन (MANAV Vision) को पेश किया। MANAV विजन इंसानों के कल्याण और एआई से बदलती दुनिया के बीच एक जरूरी लिंक के तरह काम करेगा। चलिए जानते हैं आखिर क्या ये है क्या और पीएम ने इसके बारे में क्या कहा है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या है MANAV विजन?

इसके नाम के मुताबिक MANAV विजन एआई और इंसानों के कल्याण के लिए जरूरी ग्राउंडवर्क लाएगा। MANAV Vision 5 शब्दों के जोड़ से बना है:

1) M = Moral (नैतिकता): एआई का इस्तेमाल नैतिक मूल्यों के आधार पर होगा। साथ ही यह भी देखना होगा कि एआई का गलत इस्तेमाल न हो।

2) A = Accountable (जवाबदेह): एआई का इस्तेमाल पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट होगा और लोगों के प्रति जवाबदेह होगा।

3) N = National Sovereignty (राष्ट्रीय संप्रभुता): यानी जिसका डेटा है, उसका अधिकार। भारत का डेटा और उसके लोगों के डेटा पर भारत का अधिकार होगा।

4) A = Accessible (सुलभ): एआई कुछ चुनिंदा लोगों का मोनोपॉली नहीं होगा, बल्कि इसका एक्सेस सभी लोगों को समान तरीके से मिलेगा।

5) V = Verifiable & Legal (सत्यापनीय और कानूनी): एआई का इस्तेमाल कानून और नियमों के अधीन होगा।

इन पांच मूल्यों के आधार पर भारत में एआई के जरिए सभी के लिए खुशहाली और विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

इंसानों पर होगा एआई का फोकस

एआई की बढ़ती हुई क्षमता पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज एआई समाज में बड़े और बुनियादी बदलाव ला रहा है। ऐसे में अगर एआई दिशाहीन हो, तो इससे समाज में परेशानियां काफी बढ़ सकती हैं। पीएम ने आगे कहा कि आज हमें जरूरत है कि एआई का फोकस मशीनों से हटाकर इंसानों पर लाया जाए। भारत में हो रही एआई इम्पैक्ट समिट का यही लक्ष्य है कि कैसे एआई को समाज और लोगों के प्रति ज्यादा जवाबदेह और संवेदनशील बनाया जाए।

आज एआई मशीन की कैपेबिलिटीज को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों की क्षमता को भी बढ़ा रहा है। जहां पुराने समय में तकनीक समाज में बदलाव लाने का समय लेती थी, वहीं आज यह बदलाव बहुत तेजी के साथ बड़े स्तर पर हो रहे हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...