कमजोर शुरुआत के बाद भी नहीं संभला Kwality Wall’s का शेयर! 5% टूटा भाव; आगे क्या करें – Buy, Sell or Hold?

AhmadJunaidBlogFebruary 19, 2026360 Views


Kwality Wall’s (India) Ltd (KWIL) के शेयर मंगलवार को भी बिकवाली की चपेट में रहे। कमजोर डेब्यू के एक दिन बाद स्टॉक 5% गिरकर 28.04 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का शेयर एनएसई पर 29.80 रुपये पर लिस्ट हुआ था, जो 40.20 रुपये के डिस्कवरी प्राइस से 25.87% की छूट पर था। इसका मतलब बाजार ने शुरुआत से ही इस शेयर पर सतर्क रुख दिखाया था।

सम्बंधित ख़बरें

HUL से डिमर्जर के बाद अलग पहचान

यह लिस्टिंग Hindustan Unilever Ltd (HUL) से आइसक्रीम कारोबार के डिमर्जर के बाद हुई है। HUL के बोर्ड ने नवंबर 2024 में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 30 अक्टूबर को NCLT ने योजना को हरी झंडी दी।

इस डिवीजन में ‘Kwality Wall’s’, ‘Cornetto’ और ‘Magnum’ जैसे ब्रांड शामिल हैं। आइसक्रीम कारोबार HUL के सालाना टर्नओवर का करीब 3% हिस्सा है और लगभग 1,800 करोड़ रुपये का योगदान देता है।

डिमर्जर योजना के तहत शेयर एंटाइटलमेंट रेशियो 1:1 रखा गया था जिसकी रिकॉर्ड डेट 5 दिसंबर था। जिन निवेशकों के पास HUL का एक शेयर था, उन्हें Kwality Wall’s का एक शेयर मिला और अलॉटमेंट 29 दिसंबर को हुआ।

Kwality Wall’s पर आगे क्या हो रणनीति – Buy, Sell or Hold?

वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज के इक्विटी स्ट्रैटेजिस्ट क्रांति बाठिनी ने कहा कि HUL की मजबूत कंजम्प्शन स्टोरी और बढ़ती आय के चलते डिस्क्रेशनरी खर्च का ट्रेंड Kwality Wall’s के लिए पॉजिटिव है। उनके मुताबिक, लंबी अवधि के नजरिए से निवेशक इस स्टॉक पर विचार कर सकते हैं।

वहीं एक अन्य एक्सपर्ट अरुण केजरीवाल ने इस शेयर पर सतर्क रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि HUL में बाकी सभी यूनिट अच्छा कर रही थीं, सिवाय आइसक्रीम बिजनेस के। इसलिए इसे अलग किया गया। बाजार पहले से इस कारोबार को लेकर सहज नहीं था। लिस्टिंग हो गई है, लेकिन यह ऐसा शेयर नहीं है जो निकट भविष्य में पैसा बना दे।

कमजोर शुरुआत के बाद अब निवेशकों की नजर इस पर रहेगी कि स्टैंडअलोन आइसक्रीम कंपनी बाजार में अपनी पकड़ कितनी जल्दी मजबूत कर पाती है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...