Upcoming IPOs: फरवरी के आखिर में आईपीओ की भरमार! ₹3,755 करोड़ जुटाने की तैयारी – एक के बाद एक आएंगे 4 नए IPO

AhmadJunaidBlogFebruary 19, 2026361 Views


Upcoming IPOs: फरवरी के आखिरी हफ्ते में प्राइमरी मार्केट काफी व्यस्त रहने वाला है। दलाल स्ट्रीट पर चार मेनबोर्ड IPO दस्तक देने जा रहे हैं, जिनसे कुल ₹3,755 करोड़ जुटाने की योजना है। हालांकि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) इन इश्यू पर निवेशकों को मिले-जुले संकेत दे रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Gaudium IVF IPO

सबसे पहले Gaudium IVF & Women Health का IPO आगामी शुक्रवार 20 फरवरी को खुलेगा। यह इश्यू 24 फरवरी तक के लिए खुला रहेगा। कंपनी इस आईपीओ से ₹165 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसमें ₹90 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹75 करोड़ का OFS शामिल है। इसका प्राइस बैंड ₹75-79 प्रति शेयर और लॉट साइज 189 शेयरों का है।

ग्रे मार्केट में इसका GMP ₹14-15 चल रहा है, जो करीब 15-16% लिस्टिंग गेन का संकेत देता है। हालांकि हाल में इसमें हल्का सुधार देखने को मिला है।

Clean Max IPO

चारों में सबसे बड़ा आईपीओ Clean Max Enviro Energy Solutions का है, जो ₹3,100 करोड़ जुटाएगा। यह 23 से 25 फरवरी के बीच खुलेगा। प्राइस बैंड ₹1,000-1,053 और लॉट साइज 14 शेयर है। इश्यू में ₹1,200 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,900 करोड़ का OFS शामिल है।

फिलहाल GMP सिर्फ ₹9 है, जो लगभग फ्लैट लिस्टिंग का संकेत देता है। इससे पहले यह ₹15 तक था।

Shree Ram Twistex IPO

Shree Ram Twistex 23 से 25 फरवरी तक खुला रहेगा। कंपनी ₹110 करोड़ का पूरा फ्रेश इश्यू ला रही है। प्राइस बैंड ₹95-104 और लॉट साइज 144 शेयर है।

ग्रे मार्केट में इसका प्रीमियम ₹4.5-5 है, यानी 4-5% लिस्टिंग गेन का संकेत। एक दिन पहले यह ₹4 था। राजकोट की यह कंपनी कॉटन यार्न बनाती है।

PNGS Reva Diamond IPO

PNGS Reva Diamond Jewellery 24 से 26 फरवरी तक खुलेगा। कंपनी ₹380 करोड़ जुटाने जा रही है। प्राइस बैंड ₹367-386 और लॉट साइज 32 शेयर है।

इसका GMP करीब ₹20 पर स्थिर है, जो लगभग 5.18% संभावित लिस्टिंग गेन दिखाता है। पुणे स्थित यह कंपनी डायमंड और प्रेशियस स्टोन ज्वेलरी कारोबार में है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Previous Post

Next Post

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...