दो बड़ा अपडेट और गिरते बाजार में भी इस स्टॉक में बैक टू बैक लग रहा है अपर सर्किट! शेयर प्राइस ₹20 से कम

AhmadJunaidBlogFebruary 4, 2026362 Views


गिरते बाजार में पिछले दो दिन से इस शेयर में बैक टू बैक 5% का अपर सर्किट लग रहा है। यह तेजी कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद आई है। जिस कंपनी की आज हम बात कर रहे हैं उसका नाम है एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (AVI Polymers Ltd). इस शेयर में बजट डे पर खुले बाजार में भी अपर सर्किट लगा था।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी का शेयर सुबह 11:32 बजे तक 5 प्रतिशत या 0.85 रुपये चढ़कर 17.97 रुपये पर स्थिर है। Q3 रिजल्ट के अलावा कंपनी ने राइट्स इश्यू के बारे में एक अपडेट शेयर किया है। चलिए पूरी डिटेल जानते हैं। 

AVI Polymers Q3 FY26 Results

एवीआई पॉलीमर्स (AVI Polymers Ltd) ने Q3 FY26 में ₹7.02 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया, जो पिछली तिमाही Q2 FY26 के ₹2.29 करोड़ के मुकाबले 206% ज्यादा है। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी तेजी से बढ़कर ₹132.32 करोड़ रहा, जो Q2 FY26 के ₹29.50 करोड़ से 348% की बढ़ोतरी दिखाता है।

पूरे नौ महीनों (FY26 के लिए) की बात करें तो कंपनी ने अब तक ₹10.09 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹161.82 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है। यह आंकड़े कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल रिकवरी को दिखाते हैं।

राइट्स इश्यू के लिए मिली मंजूरी

कंपनी को हाल ही में ₹90 करोड़ के राइट्स इश्यू के लिए BSE से इन-प्रिंसिपल मंजूरी भी मिल गई है, जिससे वह तय नियमों और खुलासों के साथ फंड जुटा सकेगी।

AVI Polymers Ltd के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हाल ही में ₹90 करोड़ तक फंड जुटाने के लिए इक्विटी शेयरों के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी है। इस राइट्स इश्यू के तहत ₹10 फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पात्र शेयरधारकों को जारी किए जाएंगे।

कंपनी आगामी बोर्ड बैठक में राइट्स इश्यू से जुड़ी सभी अहम जानकारियां देगी, जिसमें इश्यू प्राइस, राइट्स एंटाइटलमेंट रेशियो, भुगतान की शर्तें, रिकॉर्ड डेट और इश्यू का समय शामिल होगा।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर चिंतन पटेल ने कहा कि Q3 FY26 कंपनी के लिए एक अहम टर्नअराउंड साबित हुआ है। यह बेहतर एग्जीक्यूशन, लागत पर सख्त नियंत्रण और कारोबार में दोबारा आई रफ्तार को दर्शाता है। रेवेन्यू और मुनाफे में तेज बढ़त से यह साफ होता है कि कंपनी का ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म बड़े स्तर पर काम करने में सक्षम है और ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...