Ashneer Grover: बिल्कुल टाइम वेस्ट किया आपने… बजट के बाद अशनीर ग्रोवर ने ये क्या कह दिया

AhmadJunaidBlogFebruary 2, 2026361 Views


क्रेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 27 के लिए आम बजट पेश कर दिया है। बजट पेश होने के बाद कई सेक्टर के एक्सपर्ट अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। 

इसी कड़ी में BharatPe के पूर्व फाउंडर, अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बजट के बाद अपना रिएक्शन देते हुए लिखा कि इस बजट ने शार्क टैंक पर एक पिचर को मेरी फटकार की याद दिला दी: “बिल्कुल टाइम बर्बाद किया आपने – अपना भी और हमारा भी !”

सम्बंधित ख़बरें

बजट 2026-27 की प्रमुख बातें

आज वित्त मंत्री ने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया है। इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं हुई हैं। इनमें पूंजीगत व्यय (Capex) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का ऐलान, सेमीकंडक्टर उपकरण, मटीरियल और स्वदेशी इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) के विकास पर ध्यान देना, 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर इत्यादि जैसे बड़े ऐलान शामिल हैं। 

बजट 2026 में कई चीजें सस्ती की गई हैं, जिससे आम लोगों के साथ-साथ उद्योगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। विदेश यात्रा पैकेज पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) को 5-20% से घटाकर 2% कर दिया गया है, जबकि विदेश में पढ़ाई के लिए लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत एजुकेशन से जुड़े खर्चों पर कम TDS लगेगा। अल्कोहलिक लिकर स्क्रैप और कुछ मिनरल्स पर कस्टम ड्यूटी 5% से घटाकर 2% कर दी गई है।

शू अपर एक्सपोर्ट्स के लिए एक्सपोर्ट प्रोडक्शन में ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट की अनुमति दी गई है। एनर्जी ट्रांजिशन से जुड़े उपकरण, सोलर ग्लास के कच्चे माल, क्रिटिकल मिनरल्स के लिए कैपिटल गुड्स, सिविलियन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग के पार्ट्स और कंपोनेंट्स, माइक्रोवेव ओवन—इन सभी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) से छूट दी गई है।

पर्सनल यूज के लिए इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी 20% से घटाकर 10% कर दी गई है। इसके अलावा रेयर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं पर BCD पूरी तरह माफ की गई है, भारतीय मछुआरों द्वारा भारतीय जलक्षेत्र में पकड़ी गई मछली पर भी BCD नहीं लगेगा, और न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट्स के लिए इंपोर्ट होने वाले सामान को भी कस्टम ड्यूटी से छूट दी गई है।



0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...