
Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 27 के लिए बजट पेश कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी लोग सबसे पहले यही जानना चाहते हैं कि इस बार के बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा। हम आपको इस आर्टिकल में काफी आसान शब्दों में यही बताने जा रहे हैं।
इस साल के बजट में सरकार ने ड्यूटी में कटौती और टैक्स से जुड़े कई बदलाव किए हैं, ताकि आम यूजर्स, एक्सपोर्टर्स और कुछ अहम सेक्टरों की लागत कम हो सके।
यह बजट ऐसे समय में आया है जब आर्थिक रफ्तार को लेकर चिंता जताई जा रही है। FY27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ 6.8% से 7.2% के बीच रहने का अनुमान है। ऐसे में सरकार ने एक तरफ कुछ चीजें सस्ती कर राहत दी है, तो दूसरी तरफ टैक्स और पेनल्टी के जरिए सख्ती भी दिखाई है।




