कंस्ट्रक्शन सेक्टर की इस कंपनी के प्रोमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी! 4% उछला शेयर – Details

AhmadJunaidBlogNovember 26, 2025365 Views


Stock in Foucus: 4,912.62 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंस्ट्रक्शन स्टॉक, मैन इंफ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड (Man Infraconstruction Ltd) का शेयर करीब 4% उछला। यह तेजी तब आई जब प्रमोटर ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 62.32% कर ली। इसकी जानकारी आज कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। कंपनी के प्रोमोटर्स ने अतिरिक्त 0.02% स्टेक खरीदा है। 

सम्बंधित ख़बरें

खबर लिखे जानें तक दोपहर 2:02 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 1.96% या 2.33 रुपये चढ़कर 121.37 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 1.68% या 2 रुपये चढ़कर 121.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 

Man Infraconstruction Q2 FY26 Results

हाल ही में कंपनी ने अपने सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के नतीजों को जारी करते हुए बताया था कि Q2 FY26 में कंपनी का  कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 27.27% बढ़कर ₹60.01 करोड़ रहा, जबकि राजस्व 28% घटकर ₹148.75 करोड़ रहा।

सितंबर 2025 तिमाही में प्रॉफिट बिफोर टैक्स ₹78.06 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 23.9% की वृद्धि है। कंपनी का EBITDA  32.61% बढ़कर ₹36.6 करोड़ रहा। हालांकि EBITDA मार्जिन 12% से घटकर 24.6% पर आया।

कंपनी ने तिमाही में कुल खर्च 43.74% घटाकर ₹116.93 करोड़ किया। इसके बावजूद कच्चे माल की लागत ₹51.41 करोड़ रही, जिसमें 28.27% की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि कर्मचारी खर्च ₹16.61 करोड़ रहा, जो 9.42% बढ़ा।

सेगमेंट के लिहाज से रियल एस्टेट राजस्व ₹86.42 करोड़ रहा, जिसमें 44.15% की गिरावट हुई। EPC सेगमेंट का राजस्व ₹63.09 करोड़ रहा, जो 16.89% कम है। कंपनी ने Q2FY26 में ₹183 करोड़ और H1FY26 में ₹417 करोड़ की कलेक्शंस दर्ज कीं।

हाफ-ईयर आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 10.1% गिरकर ₹118.33 करोड़ रहा, जबकि ऑपरेटिंग राजस्व 42.01% घटकर ₹331.65 करोड़ पर आ गया।

Man Infraconstruction के बारे में

यह कंपनी मुख्य रूप से सड़कें, पुल, पोर्ट, रियल एस्टेट और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स बनाती है। इसकी शुरुआत 2002 में हुई थी और इसका हेड ऑफिस मुंबई में है।

Man Infraconstruction ने कई बड़े सरकारी और प्राइवेट प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। खासकर मुंबई और गुजरात के पोर्ट और हाइवे प्रोजेक्ट्स में इसका नाम जाना-पहचाना है। इसके अलावा कंपनी ने रियल एस्टेट सेक्टर में भी हाथ आजमाया है और कई रिहायशी और कमर्शियल बिल्डिंग्स बनाई हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...