बासमती चावल बेचने वाली ये कंपनी Q2 रिजल्ट के साथ-साथ बोनस शेयर का भी कर सकती है ऐलान – इस दिन हो सकता है फैसला

AhmadJunaidBlogNovember 8, 2025369 Views


ब्रांडेड/नॉन-ब्रांडेड बासमती चावल की मिलिंग, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग का बिजनेस करने वाली कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) का शेयर आज 2.5% से ज्यादा गिरकर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 2,657.46 करोड़ रुपये का है। 

दरअसल बीते गुरुवार को कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि आगामी 13 नवंबर 2025 को कंपनी के बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग होने वाली जिसमें सितंबर तिमाही (Q2 FY26) के स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड वित्तीय नतीजों को जारी किया जाएगा। इसके अलावा बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार भी किया जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें

हाल ही में कंपनी ने की थी बड़ी डील 

जीआरएम ओवरसीज ने हाल ही में अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने Seven Star Company Limited, रियाद (सऊदी अरब) के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता GRM के प्रमुख बासमती चावल ब्रांड ‘10X’ को सऊदी अरब में डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए किया गया है।

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत, सात स्टार कंपनी लिमिटेड GRM के ‘10X’ बासमती चावल को विभिन्न पैक साइज में अपने मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन और रिटेल नेटवर्क के माध्यम से पूरे क्षेत्र में वितरित करेगी।

कंपनी ने बताया कि यह साझेदारी GRM के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजारों, खासकर मिडिल ईस्ट (मध्य-पूर्व) में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

GRM ओवरसीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि हम सऊदी अरब में अपने ब्रांड ’10X’ के विस्तार के लिए Seven Star Company Limited के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हैं। उनकी मजबूत बाजार उपस्थिति और डिस्ट्रीब्यूशन क्षमता की मदद से हम अधिक उपभोक्ताओं तक पहुंच पाएंगे और अपनी ग्लोबल मौजूदगी को और मजबूत कर सकेंगे। यह सहयोग हमारे उस विजन के अनुरूप है, जिसमें हम GRM के प्रीमियम प्रोडक्ट्स को दुनिया के प्रमुख बाजारों में उपलब्ध कराना चाहते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...