2026 Honda Rebel 300: गियर बदलने के लिए अब क्लच दबाने की जरूरत नहीं! HONDA ने लॉन्च की E-Clutch फीचर वाली Rebel 300, चेक करें प्राइस

AhmadJunaidBlogOctober 22, 2025363 Views


2026 Honda Rebel 300: होंडा (Honda) टू-व्हीलर ने अपनी इनोवेटिव E-Clutch को अब छोटे मोटरसाइकल में लगाते हुए 2026 Honda Rebel 300 को लॉन्च किया है जिसमें अब ग्राहकों को E-Clutch फीचर भी मिलेगा। 

नई Rebel 300 में क्लासिक क्रूजर डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसमें राउंड हेडलाइट, टियर-ड्रॉप फ्यूल टैंक, कलर-मैच फेंडर्स और ऑल-ब्लैक एग्जॉस्ट जैसे एलिमेंट्स दिए गए हैं।

बाइक अब Pearl Smoky Gray और Matte Black Metallic जैसे दो नए कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च की गई है। 

इंजन और परफॉर्मेंस

बाइक में 286cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 25 hp पावर और 23.86 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें अब Honda E-Clutch सिस्टम भी शामिल है।

सस्पेंशन सेटअप में फ्रंट पर 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर्स हैं। ब्रेकिंग के लिए आगे 296mm और पीछे 240mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 16-इंच अलॉय व्हील्स लगे हैं, जिन पर 130/90 (फ्रंट) और 150/80 (रियर) टायर्स हैं।

सिर्फ 690mm की सीट हाइट इसे नए राइडर्स के लिए भी आसान और कंट्रोल्ड राइडिंग पोजीशन देती है।

कीमत और उपलब्धता

2026 Honda Rebel 300 E-Clutch को अमेरिका में USD 5,349 (लगभग ₹4.70 लाख) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह पिछले साल के मॉडल से लगभग 500 डॉलर (₹44,000) महंगी है।

क्या है Honda की E-Clutch तकनीक?

  • Honda की E-Clutch टेक्नोलॉजी राइडर्स को क्लच लीवर इस्तेमाल किए बिना गियर बदलने की सुविधा देती है।
  • यह सिस्टम ऑटोमैटिकली क्लच को एंगेज-डिसएंगेज करता है, जिससे फुल थ्रॉटल पर भी गियर स्मूदली शिफ्ट हो जाते हैं।
  • अगर राइडर चाहे तो क्लच लीवर से मैनुअल मोड में भी बाइक चला सकता है।
  • बाइक डिफॉल्ट रूप से क्लचलेस मोड में रहती है और जैसे ही क्लच लीवर दबाया जाता है, यह मैनुअल मोड में चली जाती है।
  • राइडर के इनपुट के अनुसार सिस्टम खुद मोड बदलता है, किसी बटन की जरूरत नहीं होती।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...