20% तक चढ़ा रियल एस्टेट सेक्टर का ये स्टॉक – 52 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों में हुआ कारोबार, आपका दांव है?

AhmadJunaidBlogJanuary 14, 2026359 Views


रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी आरडीबी इन्फ्रास्ट्रक्चर (RDB Infrastructure And Power Ltd) के शेयर में आज 20% की तेजी देखने को मिली है। हालांकि फिलहाल खबर लिखे जानें तक स्टॉक सुबह 11:16 बजे तक बीएसई पर 14.21% या 10.36 रुपये चढ़कर 83.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस कंपनी का मार्केट कैप  1,649.47 करोड़ रुपये है।

सम्बंधित ख़बरें

स्टॉक में आज क्यों तेजी?

शेयर में आज यह तेजी हेवी ट्रेडिंग वॉल्यूम के कारण आई है। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक सुबह 10:50 बजे तक कंपनी के 52,65,194 (52.6 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है।

हाल ही में कंपनी ने सोलर एनर्जी सेक्टर में एंट्री करने का दिया था अपडेट

कंपनी ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने सोलर एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली कंपनी, Solar Agro-Parks Private Limited की इक्विटी शेयर कैपिटल का 70% हिस्सा सब्सक्राइब करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

इस डील के तहत कंपनी ₹10 फेस वैल्यू के 7,000 इक्विटी शेयर सब्सक्राइब करेगी, जिसकी कुल लागत ₹70,000 होगी। इस निवेश के बाद कंपनी की प्रस्तावित इकाई में 70% हिस्सेदारी और कंट्रोल होगा।

Solar Agro-Parks Private Limited 31 दिसंबर 2025 को इनकॉरपोरेट हुई है। फिलहाल, इस सब्सक्रिप्शन से जुड़ी राशि अभी RDB Infra द्वारा निवेश नहीं की गई है। Solar Agro-Parks Private Limited की ऑथराइज्ड कैपिटल ₹10 लाख है, जबकि पेड-अप कैपिटल ₹1 लाख है। कंपनी अभी नई है, इसलिए फिलहाल उसका टर्नओवर लागू नहीं है। 

कंपनी ने बताया कि यह अधिग्रहण रिन्यूएबल एनर्जी, खासकर सोलर एनर्जी में कारोबार को विस्तार और विविधता देने की रणनीति का हिस्सा है, जो टेंडर बिडिंग प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।

RDB Infrastructure and Power के बारे में 

आरडीबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड पावर लिमिटेड एक रियल एस्टेट कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2006 में कोलकाता से हुई थी। यह कंपनी मुख्य रूप से घरों, टाउनशिप्स और ग्रुप हाउसिंग जैसे रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स बनाती है, साथ ही ऑफिस, मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स पर भी काम करती है। कंपनी का काम भारत के कई शहरों में फैला हुआ है। कंपनी भारत के कई शहरों में अपने प्रोजेक्ट्स चला रही है और रियल एस्टेट सेक्टर में एक स्थिर पहचान बना चुकी है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...