1 दिसंबर को निवेशकों की रडार पर रहेगा ये छोटू एनबीएफसी स्टॉक! ये है वजह

AhmadJunaidBlogNovember 30, 2025365 Views


Stock to Watch: सोमवार 1 दिसंबर 2025, को एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) का शेयर रडार पर रहेगा। इसका कारण कंपनी द्वारा हाल ही में दी गई एक बड़ी जानकारी है। 

दरअसल बीते 28 नवंबर को कंपनी ने अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया की उसके प्रमोटर्स ने हाल ही में ओपन मार्केट से शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

कंपनी ने बताया कि प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी FY19 में लगभग 26% थी, जो बढ़कर FY25 में करीब 37% हो गई। मौजूदा वित्त वर्ष में यह हिस्सेदारी बढ़कर 41.75% तक पहुंच गई है।

कंपनी ने कहा कि हिस्सेदारी में लगातार बढ़ोतरी दिखाती है कि प्रमोटर ग्रुप को कंपनी के बिजनेस मॉडल, बेहतर गवर्नेंस और मजबूत कामकाज पर भरोसा है। इससे Paisalo Digital के उस मिशन को और सपोर्ट मिलता है, जिसमें वह देशभर के MSMEs, माइक्रो-उद्यमों और कम सुविधाओं वाले ग्राहकों को तकनीक आधारित जिम्मेदार क्रेडिट उपलब्ध कराने का काम कर रही है।

Paisalo Digital के बारे में

कंपनी उन लोगों को लोन देती है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिन्हें आम तौर पर बैंकिंग सिस्टम से आसानी से कर्ज नहीं मिल पाता। कंपनी का नेटवर्क काफी बड़ा है। यह भारत के 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 4,380 टचपॉइंट्स के जरिए अपनी सर्विस देती है। 

कंपनी का मकसद छोटे आमदनी वाले, इनकम बढ़ाने में मदद करने वाले लोन को आसान बनाना है और भारत के लोगों के लिए एक विश्वसनीय और आसानी से पहुंचने वाला वित्तीय पार्टनर के रूप में स्थापित करना है।

Paisalo Digital Share Price

कंपनी का शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 1.82% या 0.67 रुपये चढ़कर 37.49 रुपये पर बंद हुआ था वहीं एनएसई पर स्टॉक 0.87% या 0.32 रुपये की तेजी के साथ 37.25 रुपये पर बंद हुआ।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...