₹188.5 करोड़ की फंडिंग, कम ब्याज और बड़ा प्लान – इस स्मॉल कैप एनबीएफसी कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट

AhmadJunaidBlogJanuary 7, 2026359 Views


एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) ने आज दोपहर में एक लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसने तीसरी तिमाही में अपनी लिस्टेड इश्यू के जरिए करीब 188.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस फंडिंग पर कंपनी को 8.5% सालाना ब्याज दर पर पूंजी मिली है। कंपनी ने बताया कि यह फंड जुटाना कंपनी की मजबूत क्रेडिट प्रोफाइल, सख्त रिस्क मैनेजमेंट और मजबूत बैलेंस शीट को दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें

इस इश्यू से पैसालो डिजिटल की कॉस्ट ऑफ फंड घटने की उम्मीद है, जिससे आने वाले समय में कंपनी की पूंजी स्थिति और मजबूत होगी और कर्ज देने की क्षमता बढ़ेगी। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल देशभर में अपने कारोबार के विस्तार के लिए करेगी। पैसालो फिलहाल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में काम कर रही है और आगे अपने नेटवर्क को और मजबूत करने की योजना बना रही है।

कंपनी अपने High Tech-High Touch डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल को और गहराई देने के साथ-साथ नए लोन प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगी। ये प्रोडक्ट्स खास तौर पर माइक्रो एंटरप्रेन्योर्स, स्वरोजगार करने वाले लोगों और कम आय वाले वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएंगे, जिन्हें अब तक औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक सीमित पहुंच मिल पाई है।

फाइलिंग से मिला जानकारी के मुताबिक फिलहाल पैसालो डिजिटल के देशभर में 4,380 टचपॉइंट्स हैं और उसका ग्राहक आधार तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कंपनी भारत के तेजी से औपचारिक होते MSME और आय-सृजन से जुड़े क्रेडिट इकोसिस्टम में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की अच्छी स्थिति में है।

कंपनी ने बताया कि यह फंडिंग ऐसे समय में आई है जब मजबूत गवर्नेंस और अनुशासित लेंडिंग मॉडल वाली NBFCs को बदलते बाजार हालात का फायदा मिलने की उम्मीद है। 

Paisalo Digital Share Price

कंपनी का शेयर दोपहर 2:23 बजे तक बीएसई पर 1.29% या 0.46 रुपये गिरकर 35.09 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 0.96% या 0.34 रुपये गिरकर 35.14 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...