₹1 लाख पार हुआ सोना, चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड; जानें 2025 में क्यों चमक रहा गोल्ड-सिल्वर मार्केट

AhmadJunaidBlogJuly 23, 2025360 Views


साल 2025 में सोने और चांदी की चमक पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत सीधे ₹1,00,453 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। यह अब तक का सबसे ऊंचा रेट है। वहीं, चांदी की कीमत ₹1,16,275 प्रति किलो हो गया जो कि नया रिकॉर्ड है।

सम्बंधित ख़बरें

 सोने की कीमत में जोरदार बढ़ोतरी

अगर हम साल 2025 की शुरुआत से तुलना करें तो 1 जनवरी को सोना MCX पर ₹78,957 प्रति 10 ग्राम था। अब यह ₹1,00,453 पर ट्रेड कर रहा है। यानी सिर्फ 7 महीने में सोने की कीमत करीब ₹21,500 बढ़ गई है। इस तेजी ने सोने में निवेश करने वाले लोगों को अच्छा खासा मुनाफा कमाने का मौका दिया है।

चांदी भी बना रहा नया रिकॉर्ड

चांदी की बात करें तो इसने भी शानदार तेजी दिखाई है। 1 जनवरी 2025 को 1 किलो चांदी ₹93,010 की थी। अब यह ₹1,16,275 पर पहुंच गई है। यानी इसमें अब तक ₹23,265 का उछाल आ चुका है। इसका मतलब है कि चांदी ने भी निवेशकों को दमदार रिटर्न दिए हैं और यह निवेश के लिए मजबूत ऑप्शन बना हुआ है।

क्यों बढ़ रहे हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक, दुनियाभर में चल रही आर्थिक अनिश्चितता, विदेशी बाजारों में गोल्ड की मांग, डॉलर की कमजोरी और निवेशकों की सिक्योर ऑप्शन में दिलचस्पी है। ये सभी कारण मिलकर सोने और चांदी की कीमत को ऊपर ले जा रहे हैं। इसके अलावा भारत में त्योहारों और शादियों का सीजन नजदीक आ रहा है, जिससे घरेलू मांग भी बढ़ रही है।

सोने की शुद्धता ऐसे पहचानें

अगर आप सोना खरीदने जा रहे हैं तो उसकी शुद्धता जरूर जांचें। शुद्धता जानने का सबसे आसान तरीका हॉलमार्क देखना है। 24 कैरेट सोने पर 999, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875, और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। आमतौर पर ज्वैलरी 22 कैरेट में बनती है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...