हॉस्पिटल सेक्टर की इस कंपनी ने लॉन्च किया पंचकूला में नया सुपर स्पेशलिटी अस्पताल! करीब 4% दौड़ा स्टॉक

AhmadJunaidBlogApril 10, 2026358 Views


नॉर्थ इंडिया में हॉस्पिटल चेन ऑपरेट करने वाली कंपनी, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (Park Medi World Ltd) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर आज सुबह 11:28 बजे तक बीएसई पर 3.35% या 6.85 रुपये चढ़कर 211.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 3.08% या 6.30 रुपये की तेजी के साथ 211.14 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

इस तेजी के पीछे कंपनी द्वारा आज दी गई एक बड़ी जानकारी है। दरअसल कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स ने पंचकूला में एक आधुनिक मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शुरू किया है और साथ ही मोहाली में अपने अस्पताल का विस्तार भी कर रहा है।

कंपनी ने बताया कि इस कदम से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के लोगों को उन्नत इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे दिल्ली जैसे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी। नए अस्पताल में अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, क्रिटिकल केयर सुविधाएं और कैंसर, न्यूरो, हड्डी, दिल से जुड़ी बीमारियों सहित कई स्पेशलिटी की सेवाएं उपलब्ध होंगी, जिसमें रोबोटिक सर्जरी भी शामिल है।

अस्पताल का फोकस गंभीर मरीजों के इलाज पर है और यहां मरीजों व उनके परिवार को बेहतर समझ और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा, ताकि इलाज और रिकवरी आसान हो सके।

इस मौके पर पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. अंकित गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में नए अस्पताल की शुरुआत और मोहाली में विस्तार उत्तर भारत में एक मजबूत और एकीकृत हेल्थकेयर सिस्टम बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। ट्राइसिटी क्षेत्र में करीब 850 बेड की क्षमता के साथ अब मरीजों को घर के पास ही उन्नत इलाज मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि कंपनी का फोकस प्रमुख स्पेशलिटी में उत्कृष्ट सेवाएं देने और टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर व सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर है। वहीं, सीईओ डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि पंचकूला अस्पताल को मरीजों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं और मजबूत क्लिनिकल सिस्टम के साथ तैयार किया गया है, जिससे इलाज का अनुभव और परिणाम दोनों बेहतर होंगे।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...