सोने और चांदी का भाव क्रैश! सोमवार को चांदी में लगा 15% का लोअर सर्किट, सोना भी 9 हजार रुपये सस्ता

AhmadJunaidBlogFebruary 3, 2026360 Views


Gold-Silver Price: सोने और चांदी में लगातार हो रही गिरावट के सिलसिला आज भी जारी है। बजट डे पर भूचाल के बाद आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर के कीमतें भर-भराकर गिरी हैं। 

चांदी में मची तबाही, आधा रह गया पैसा

चांदी की कीमतों ने बाजार में तहलका मचा दिया है। सोमवार को कारोबार के दौरान 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी में 15 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया। रविवार को बजट वाले दिन चांदी 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो सोमवार को 39,847 रुपये गिरकर सीधा 2,25,805 रुपये पर आ गई।

हैरानी की बात यह है कि बीते गुरुवार को ही चांदी 4,20,048 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर थी। तब निवेशकों को उम्मीद थी कि चांदी की चमक और बढ़ेगी, लेकिन महज चार दिनों के भीतर ही इसकी कीमत करीब 1,94,243 रुपये कम हो गई। यानी जिन लोगों ने ऊंचाई पर पैसा लगाया था, उनकी निवेश वैल्यू लगभग आधी रह गई है।

सोना भी नहीं संभाल पा रहा अपनी चमक

चांदी की गिरावट का असर सोने पर भी साफ दिख रहा है। सोना भी अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे फिसल चुका है। रविवार को जब बाजार बंद हुआ था, तब 24 कैरेट सोने (2 अप्रैल एक्सपायरी) का भाव 1,47,753 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोमवार को बाजार खुलते ही इसमें भी बड़ी गिरावट देखी गई और यह 8,865 रुपये सस्ता होकर 1,38,888 रुपये के स्तर पर आ गया।

बाजार के जानकारों का मानना है कि बजट के बाद पैदा हुए हालातों ने कमोडिटी मार्केट की दिशा बदल दी है। जो निवेशक चांदी के 4 लाख पार होने पर खुशियां मना रहे थे, वे अब बाजार की इस तेज गिरावट से सहमे हुए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में आया यह क्रैश हाल के वर्षों की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक माना जा रहा है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...