सिगरेट पर बढ़े हुए टैक्स का इस कंपनी पर नहीं पड़ेगा कोई असर! ये है बड़ी वजह

AhmadJunaidBlogJanuary 5, 2026364 Views


सरकार द्वारा सिगरेट पर टैक्स बढ़ाने की खबर के बाद सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के स्टॉक को बड़ा झटका लगा है। हालांकि आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे इस बढ़े हुए टैक्स से न्यूट्रल से लेकर पॉजिटिव असर पड़ेगा। 

जिस कंपनी की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd). इस कंपनी पर बढ़े हुए टैक्स का असर इसलिए नहीं पड़ेगा क्योंकि इस कंपनी का बिजनेस मॉडल पूरी तरह एक्सपोर्ट पर आधारित है।

तंबाकू के एक्सपोर्ट पर जीएसटी जीरो रहता है। एक्सपोर्ट को जीएसटी में जीरो-रेटेड माना जाता है और एलीटकॉन इंटरनेशनल LUT और रिफंड मैकेनिज्म के तहत निर्यात करती है। इसका मतलब है कि सिगरेट और तंबाकू पर जीएसटी दर बढ़ने से कंपनी की कमाई या मार्जिन पर सीधा असर नहीं पड़ता।

नई एक्साइज ड्यूटी और सेस सिर्फ घरेलू खपत पर लागू होती है। एक्सपोर्ट शिपमेंट इस दायरे में नहीं आते। ऐसे में जहां घरेलू सिगरेट कंपनियों को बढ़े टैक्स का बोझ झेलना होगा, वहीं Elitecon जैसे एक्सपोर्टर इस जोखिम से पूरी तरह बाहर हैं।

ब्रोकरेज और इंडस्ट्री ट्रैकर्स का मानना है कि घरेलू बाजार में टैक्स बढ़ने से सिगरेट की मांग घट सकती है। इससे तंबाकू पत्ती और प्रोसेसिंग कैपेसिटी का एक हिस्सा एक्सपोर्ट की ओर शिफ्ट हो सकता है। इसका फायदा उन कंपनियों को मिलेगा, जिनका फोकस पहले से विदेशी बाजारों पर है। बेहतर उपलब्धता और ज्यादा प्रतिस्पर्धी कीमतें एक्सपोर्टर्स के लिए मौके पैदा कर सकती हैं।

इनपुट कॉस्ट के मोर्चे पर भी राहत के संकेत हैं। घरेलू मांग सुस्त होने से कच्चे तंबाकू के दाम नरम पड़ सकते हैं। इससे एक्सपोर्ट मार्जिन को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Elitecon के लिए यह एक स्ट्रक्चरल एडवांटेज माना जा रहा है।

वर्किंग कैपिटल के मामले में भी तस्वीर साफ है। तेज जीएसटी रिफंड, सेस का कोई अटकाव नहीं और एक्सपोर्ट से मिलने वाली अपेक्षाकृत अनुमानित रसीदें कंपनी के कैश फ्लो और ROCE को मजबूत बनाती हैं।

Elitecon International Share Price

फिलहाल शेयर दोपहर 12:08 बजे तक बीएसई पर 4.30% या 4.40 रुपये गिरकर 98.04 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...