लॉजिस्टिक्स सेक्टर की इस स्मॉल कैप कंपनी में 3% की जोरदार तेजी, शेयर प्राइस 50 रुपये से कम

AhmadJunaidBlogFebruary 4, 2026365 Views


लॉजिस्टिक सॉल्यूशन सर्विस देने वाली स्मॉल कैप कंपनी, टाइगर लॉजिस्टिक्स (इंडिया) लिमिटेड (Tiger Logistics (India) Ltd) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। शेयर आज करीब 3 प्रतिशत चढ़कर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 10:11 बजे तक शेयर एनएसई पर 2.83% या 0.90 रुपये चढ़कर 32.71 रुपये पर कारोबार कर रहा था। यह शेयर आज 32.45 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 33.06 रुपये को टच किया है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 344.13 करोड़ रुपये है। 

कंपनी ने अभी तक अपने Q3 FY26 के नतीजों को नहीं जारी किया है लेकिन इससे पहले वाले तिमाही यानी Q2 में कंपनी के आंकड़े काफी मजबूत थे।

Q2 FY26 में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 17.9% बढ़त हुई है। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही में ₹10.15 करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹11.97 करोड़ हो गया।

तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा लगभग 90% उछलकर ₹6.29 करोड़ से बढ़कर ₹11.97 करोड़ पहुंच गया। वहीं कंपनी का रेवेन्यू भी YoY बढ़कर ₹1,607 करोड़ से ₹1,687 करोड़ हो गया था।

Tiger Logistics के बारे में

Tiger Logistics (India) Limited एक लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी है, जिसकी स्थापना 2000 में हुई थी। कंपनी भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कस्टम क्लियरेंस, फ्रेट फॉरवार्डिंग ट्रांसपोर्टेशन और वेयरहाउसिंग जैसी सर्विस देती है।

Tiger Logistics खासकर एक्सपोर्ट-इंपोर्ट कारोबार के लिए लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन देने में माहिर है। यह ऑटोमोबाइल, फार्मास्युटिकल, टेक्सटाइल, इंफ्रास्ट्रक्चर, और एफएमसीजी जैसे कई क्षेत्रों को सेवाएं प्रदान करती है।

Tiger Logistics का मकसद भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर को ज्यादा तेज़, भरोसेमंद और कुशल बनाना है। कंपनी के साथ कई बड़ी और जानी-मानी कंपनियां काम करती हैं, जो इसके भरोसे को दिखाता है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...