रेलवे पीएसयू स्टॉक्स IRCON और RVNL में शानदार तेजी – 10% तक उछला भाव, नोट करें ट्रिगर

AhmadJunaidBlogMarch 8, 2026360 Views


Railway PSU Stocks: रेलवे सेक्टर की सरकारी कंपनियों IRCON International Ltd और Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) के शेयर में शुक्रवार को तेजी से चढ़े। दोपहर 1 बजे तक IRCON का शेयर बीएसई पर 10.60% या 14.20 रुपये चढ़कर 148.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

RVNL का शेयर बीएसई पर इस समय तक 2.87% या 8.05 रुपये चढ़कर 288.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। बीते 5 मार्च को PSU Connect की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रेल मंत्रालय ने इन दोनों इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों के मर्जर का औपचारिक प्रस्ताव दिया है। इस खबर के बाद बाजार में दोनों स्टॉक्स में उछाल दिखा।

सम्बंधित ख़बरें

मर्जर से बनेगी बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी

रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्रालय, जो दोनों केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (CPSEs) का प्रशासनिक मंत्रालय है, ने यह प्रस्ताव इसलिए तैयार किया है ताकि दोनों कंपनियों के काम में दोहराव को कम किया जा सके और संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।

अगर यह विलय मंजूर हो जाता है तो एक बड़ी संयुक्त इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनेगी, जो बड़े पैमाने पर मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए बोली लगाने और उन्हें पूरा करने की क्षमता रखेगी।

हालांकि यह प्रस्ताव अभी शुरुआती चरण में है और इसे कई स्तरों पर मंजूरी की जरूरत होगी। रिपोर्ट के अनुसार इसे वित्त मंत्रालय, सार्वजनिक उपक्रम विभाग (DPE) और आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) से मंजूरी लेनी होगी। इसके अलावा शेयरधारकों और सेबी की स्वीकृति भी जरूरी होगी।

बोर्ड स्ट्रक्चर पर लगा था जुर्माना

इस बीच दोनों कंपनियों ने हाल ही में एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि NSE और BSE ने उन पर 9,77,040 रुपये का समान जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान बोर्ड और कमेटियों की संरचना से जुड़े नियमों के अनुपालन में कमी के कारण लगाया गया।

कंपनियों ने एक्सचेंजों को जवाब में कहा कि निदेशकों की नियुक्ति में उनकी कोई भूमिका नहीं होती। यह अधिकार रेल मंत्रालय के जरिए भारत के राष्ट्रपति के पास होता है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...