रेटिंग अपग्रेड की खबर से उछला ये स्मॉल कैप शेयर! 6% से ज्यादा चढ़ा भाव – शेयर प्राइस ₹30 से कम

AhmadJunaidBlogApril 2, 2026360 Views


Penny Stock: 674.23 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, हजूर मल्टी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Hazoor Multi Projects Ltd) के शेयर में आज 6% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर आज सुबह 10:34 बजे तक बीएसई पर 6.12% या 1.44 रुपये चढ़कर 24.96 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

दरअसल कंपनी ने बीते मंगलवार को बाजार बंद होने के बाद अपने फाइलिंग में बताया था कि Acuité Ratings & Research Limited (Acuité) ने कंपनी की बैंक सुविधाओं के लिए रेटिंग जारी की है। कंपनी को 100 करोड़ रुपये की लॉन्ग टर्म सुविधा पर ACUITE BBB | Stable रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग दिखाती है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति फिलहाल स्थिर है और वह अपने कर्ज की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सक्षम मानी जा रही है।

हाल ही में कंपनी को NHAI और टाटा स्टील से मिला था बड़ा ऑर्डर

कंपनी को हाल ही में कई ऑर्डर मिले हैं। बीते 12 मार्च को कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया था कि उसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को कर्नाटक में NH-48 के हसन से मरनाहल्ली सेक्शन पर स्थित Chowlaggere टोल प्लाजा पर यूजर फीस (टोल) कलेक्शन का काम सौंपा गया है।

यह काम ई-टेंडर प्रक्रिया के जरिए दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी को टोल प्लाजा के पास बने टॉयलेट ब्लॉक्स की देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी गई है, जिसमें जरूरी उपभोग सामग्री की व्यवस्था शामिल है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल कीमत करीब 27.15 करोड़ रुपये है।

इससे पहले कंपनी ने यह जानकारी दी थी कि Tata Steel Limited से एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट TSSIJ, बिलेइपाड़ा (जोडा) में कर्मचारियों के लिए OPR और NOPR कॉलोनी के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और पूरी तरह तैयार करके सौंपने से जुड़ा है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...