रिलीज से पहले ही धुरंधर 2 फिल्म के टिकटों की ताबड़तोड़ बिक्री! पहले दिन 75-80 करोड़ कमाई की उम्मीद

AhmadJunaidBlogMarch 9, 2026358 Views


Dhurandhar 2: धुरंधर1 की धमाकेदार सफलता के बाद, धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) 19 मार्च को सिनेमा घरों में आने जा रही है। अब फिल्म के रिलीज होने में 10 से भी कम दिन बचे हैं। माना जा रहा है कि अपनी पिछली फिल्म की तरह ही धुरंधर 2 को भी रिलीज के पहले ही दिन एक शानदार शुरुआत मिल सकती है।

बडे़ स्केल पर रिलीज की तैयारी

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर 2 करीब 5,000 से 5,500 स्क्रीनों पर रिलीज हो सकती है और अपने रिलीज के पहले ही दिन फिल्म 75 से 80 करोड़ रुपये तक कमा सकती है। धुरंधर 1 ने बॉक्स ऑफिस पर 1,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की थी, वहीं विदेशों में फिल्म ने लगभग 300 करोड़ रुपये तक कमाए थे।

अपनी पिछली इंस्टॉलमेंट की तरह ही, धुरंधर 2 ने रिलीज होने से पहले ही करीब 8,00,000 डॉलर के प्री-रिलीज टिकट बेच दिए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रीव्यू शोज के लिए तो पहले ही 5 करोड़ रुपये की कीमत जितनी टिकटें बिक चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर 2 फिल्म की टिकटें 300 से 2,500 रुपये के बीच बिक रही हैं।

नहीं होगा यश की फिल्म से टक्कर

इसके साथ ही धुरंधर 2 के लिए एक और अच्छी खबर है। कन्नड फिल्म Toxic: A Fairy Tale भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म से काफी समय बाद सुपरस्टार यश की वापसी होने वाली है। लेकिन अब इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है, जिससे धुरंधर और इस फिल्म के बीच होने वाला क्लैश टल गया है। यश की फिल्म के पोस्टपोन होने से अब धुरंधर 2 के पास ज्यादा स्क्रीन स्पेस उपलब्ध है। वहीं फिल्म को 4 दक्षिण भाषाओं में भी डब किया जाएगा, जिससे फिल्म को दक्षिण भारत में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है।

धुरंधर 1 की कहानी होगी कंटिन्यू

इस फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। धुरंधर 2 पिछले साल आई एक्शन फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। जहां पर धुरंधर फिल्म खत्म हुई थी, वहीं से इसका सीक्वल धुरंधर 2 शुरू होगा। फिल्म रहमान डकैत की मृत्यु के बाद की कहानी को दर्शाएगी। फिल्म की कहानी एक अंडरकवर एजेंट पर आधारित है, जो कराची जाकर वहां के आतंकी नेटवर्क को तबाह करने की कोशिश करता है।

इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे जाने माने सितारे हैं। यह फिल्म 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...