राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने आम लोगों से जुड़ा एक बेहद महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया है। राघव चड्ढा ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान को लेकर संसद में बड़े सवाल खड़े किए हैं।
राघव चड्ढा ने रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग कॉल और मैसेज बंद करने के साथ ही 28 दिन वाले रिचार्ज प्लान को लेकर टेलीकॉम कंपनियों को घेरा है। देश के 125 करोड़ मोबाइल यूजर्स में से करीब 90 प्रतिशत प्रीपेड रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने मौजूदा रिचार्ज सिस्टम को आम लोगों के साथ छिपी हुई लूट जैसा बताया है।
राघव चड्ढा की 3 मांगें
- प्रीपेड कनेक्शन में आखिरी रिचार्ज के बाद कम से कम एक साल तक इनकमिंग कॉल और मैसेज की सुविधा जारी रहनी चाहिए।
- मोबाइल नंबर को निष्क्रिय करने से पहले कम से कम एक साल का ग्रेस पीरियड होना चाहिए, जिसकी गणना आखिरी रिचार्ज से की जाए।
- टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे सस्ते प्लान भी लाने चाहिए जिनमें सिर्फ इनकमिंग कॉल की सुविधा हो।



































