रिकॉर्ड उत्पादन के दम पर चमका स्टील सेक्टर का ये शेयर, कंपनी ने जारी किया मजबूत बिजनेस अपडेट

AhmadJunaidBlogApril 2, 2026358 Views


आयरन और स्टील प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड (Godawari Power and Ispat Ltd) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में वित्त वर्ष 26 का बिजनेस अपडेट जारी किया है। 

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में आयरन ओर माइनिंग और वैल्यू-ऐडेड स्टील प्रोडक्ट्स के उत्पादन में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर हासिल किया है। आयरन ओर माइनिंग पिछले वित्त वर्ष 23.42 के मुकाबले वित्त वर्ष 26 में 27.49 लाख टन रही। आयरन ओर पेलेट्स 24.49 से बढ़कर 28.56 लाख टन, स्पंज आयरन (DRI) 5.94 से बढ़कर 6.50 लाख टन और स्टील बिलेट्स 4.88 से घटकर 4.77 लाख टन रहा।

सम्बंधित ख़बरें

इसके अलावा वायर रॉड्स 2.24 से बढ़कर 2.31 लाख टन और HB वायर का 1 लाख से बढ़कर 1.01 लाख टन का उत्पादन हुआ। पावर जनरेशन भी बढ़कर 86.58 करोड़ यूनिट (kWh) पहुंच गया, जो पिछले साल 83.45 करोड़ यूनिट था। 

Godawari Power and Ispat Share Price

कंपनी का शेयर आज एनएसई पर 3.57% या 9.60 रुपये चढ़कर 278.40 रुपये पर बंद हुआ और बीएसई पर स्टॉक 3.53% या 9.50 रुपये गिरकर 278.60 रुपये पर बंद हुआ।

हाल ही में सब्सिडियरी कंपनी के साथ विलय हुआ था पूरा

हाल ही में कंपनी ने अपने एक अन्य फाइलिंग में बताया था कि उसकी सहायक कंपनी गोदावरी एनर्जी लिमिटेड (GEL) के साथ विलय की प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। इस संबंध में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT), कटक बेंच ने 12 मार्च 2026 को आदेश जारी कर इस स्कीम को मंजूरी दी थी, जिसकी प्रमाणित कॉपी कंपनी को मिल गई है और इसे 23 मार्च 2026 को रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास जमा कर दिया गया है।

कंपनी ने बताया कि यह विलय 23 मार्च 2026 से प्रभावी हो गया है, यानी अब GEL पूरी तरह कंपनी में शामिल हो गई है। हालांकि, इस स्कीम की तय (Appointed) तारीख 1 अप्रैल 2025 रखी गई थी।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...