ये 3 मांगे पूरी करो तो ही…भारत से टी-20 वर्ल्ड कप में मैच खेलने के लिए पाकिस्तान ने रखीं ये तीन शर्तें

AhmadJunaidBlogFebruary 9, 2026362 Views


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने International Cricket Council (ICC) के सामने तीन शर्तें रखी हैं। PCB का कहना है कि अगर इन शर्तों पर विचार होता है, तभी वह अपनी सरकार से सलाह कर 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले T20 वर्ल्ड कप मैच पर फैसला पलटने की संभावना तलाशेगा। बता दें कि यह मैच पहले से न्यूट्रल वेन्यू पर तय है।

रविवार को लाहौर में PCB के सदस्यों और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने ICC प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस बैठक का मकसद भारत-पाकिस्तान मुकाबले को तय कार्यक्रम के मुताबिक कराने का रास्ता निकालना था।

PCB की तीन मांगें

इंडिया टुडे ने Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक बताया कि PCB ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार का रुख बदलने के बदले ICC के सामने तीन मांगें रखी हैं।

  • पहली, ICC की कमाई में पाकिस्तान की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए।
  • दूसरी, भारत–पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट बहाल किया जाए।
  • तीसरी, मैदान पर हैंडशेक प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू कराया जाए।

विवाद की शुरुआत कैसे हुई?

विवाद तब शुरू हुआ जब पाकिस्तान सरकार ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह टीम को भारत के खिलाफ खेलने की इजाजत नहीं देगी। हालांकि, शहबाज शरीफ की अगुवाई वाली सरकार ने इसके पीछे ठोस वजहें स्पष्ट नहीं कीं।

क्रिकेट जगत में यह माना गया कि पाकिस्तान का यह रुख बांग्लादेश के समर्थन में उठाया गया कदम है। बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की थी, जिसे ICC ने खारिज कर दिया था।

ICC की कोशिश और राजस्व का दबाव

इसके बाद ICC ने पाकिस्तान से बातचीत शुरू की। इस बैठक में ICC के सीईओ संजोग गुप्ता ने जूम के जरिए हिस्सा लिया, जबकि PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी, आईसीसी डिप्टी डिप्टी इमरान ख्वाजा और अमीनुल इस्लाम बुलबुल लाहौर में मौजूद थे।

PCB की रणनीति के पीछे बड़ा कारण राजस्व माना जा रहा है। भारत-पाकिस्तान मैच न होने पर ICC को ब्रॉडकास्टिंग से भारी नुकसान हो सकता है। पाकिस्तान इस समय ICC रेवेन्यू डिस्ट्रीब्यूशन में चौथे नंबर पर है। PCB को कुल ICC कमाई का 5.75 फीसदी हिस्सा मिलता है, जो 2023 के आंकड़ों के मुताबिक सालाना 3.45 करोड़ डॉलर है।

द्विपक्षीय क्रिकेट और हैंडशेक विवाद

PCB की दूसरी मांग, यानी भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली, पर सवाल उठ रहे हैं। यह फैसला दोनों देशों की सरकारों के दायरे में आता है, ICC यहां सिर्फ मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।

तीसरी मांग, हैंडशेक प्रोटोकॉल, 2025 एशिया कप की पृष्ठभूमि में आई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ से हाथ मिलाने से इनकार किया था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...