मिडिल ईस्ट तनाव का असर! एयर इंडिया-अकासा की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 2 मार्च रात 12 बजे तक रद्द, यात्री परेशान

AhmadJunaidBlogMarch 2, 2026361 Views


इजरायल और अमेरिका द्वारा ईरान पर की गई सैन्य कार्रवाई के बाद से ही ईरान समेत मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इसके चलते कई फ्लाइट्स सस्पेंड हो गई हैं और कई देशों ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया है। 

एयर इंडिया ने UAE, सऊदी अरब, इजरायल और कतर की सभी उड़ानों को 2 मार्च 2026, 23:59 तक सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही एयरलाइन ने कन्फर्म किया है कि यूरोप की तरफ उड़ने वाली कुछ फ्लाइट्स को भी ऑपरेशनल कन्स्ट्रेंट्स जैसे एयरस्पेस के चलते कैंसिल किया गया है।

यूरोप जाने वाली उड़ानों पे असर:

  • AI117: अमृतसर से बर्मिंघम

  • AI151/AI152: दिल्ली से ज़्यूरिख

  • AI157/AI158: दिल्ली से कोपेनहेगन

  • AI114: बर्मिंघम से दिल्ली

अमेरिका और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स शेड्यूल पर उड़ान भरेंगी

एयर इंडिया ने कहा है कि उत्तर अमेरिका और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स अपने तय शेड्यूल पर ही उड़ेंगी। हालांकि मिडिल ईस्ट के कई देशों द्वारा अपने एयर स्पेस को बंद करने के चलते ये फ्लाइट्स दूसरे रास्ते का इस्तेमाल करेंगी जिससे सफर का समय बढ़ सकता है।

एयरलाइन ने कहा कि न्यूयॉर्क (JFK) और नेवार्क (लिबर्टी इंटरनेशनल) जाने वाली फ्लाइट्स रोम के फ्युमिचिनो एयरपोर्ट (Fiumicino Airport) पर रुकने के बाद अपनी यात्रा को पूरा करेंगी।

2 मार्च के बाद लगाया जाएगा अगले दिन का अंदाजा

एयर इंडिया ने कहा कि उनकी नजर मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध पर है। फ्लाइट को दोबारा शुरू करने से पहले कई तरह की जरूरी चीजों की जांच करना जरूरी है जैसे सेफ्टी, एयरस्पेस का उपलब्ध होना, फ्लाइट की ऑपरेशनल फिजिबिलिटी यानी फ्लाइट को हकीकत में सुरक्षित और सही तरीके से चलाया जा सकता है या नहीं । इन सबको देखने के बाद ही तय किया जाएगा कि 2 मार्च की उड़ने वाली फ्लाइट्स को जारी रखा जाएगा या नहीं। एयरलाइन ने कहा है कि इससे जुड़ी जानकारियां वो समय-समय पे यात्रियों को देते रहेंगे।

अकासा एयर ने भी रद्द की अपनी फ्लाइट्स

एयर इंडिया के अलावा, अकासा एयर (Akasa Air) ने भी अपनी अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद जाने वाली और वहां से आने वाली सभी फ्लाइट्स को 2 मार्च तक सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही जिन यात्री इससे प्रभावित हुए हैं वो चाहें तो 7 मार्च तक  एयरलाइन से अपना पैसा रिफंड ले सकते हैं या फिर अपनी फ्लाइट को किसी और दिन शेड्यूल करा सकते हैं बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के।

यात्रियों को हो रही परेशानी

एयरलाइन द्वारा फ्लाइट के कैंसलेशन से कई सारे यात्रियों को परेशानी हो रही है। कई सारी उड़ानें सस्पेंड और डिले होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पे लोगों की भारी भीड़ हो गई है।

अकेले इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पे करीब 100 से ज्यादा फ्लाइट्स,कैंसिल हो गई हैं। वहीं मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पे भी ऐसा बुरा हाल देखने को मिला जहां 125 के करीब उड़ानें रद्द हो गई।

तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल  एयरपोर्ट की अथॉरिटीज ने भी माना कि उनके वहां मार्च 1 को 23 उड़ानें कैंसिल हो गई। अकेले एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 100 से ज़्यादा फ्लाइट को कैंसिल किया है।

दुबई के एमिरेट्स (Emirates) एयरलाइन ने भी 2 मार्च 3 PM तक दुबई से जाने वाली और दुबई में आने वाली अपनी फ्लाइट पर रोक लगा दी है। वहीं दोहा के हमाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने फ्लाइट ऑपरेशन्स को बंद कर दिया है, ये फैसला कतर के अपने एयरस्पेस बंद होने के बाद लिया गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटीज और एयरलाइन ने यात्रियों से कहा है कि वो अपनी फ्लाइट का स्टेटस पहले से ही चेक कर लें। इंटरनेशनल हवाई सेवा डिले और रास्ते बदलने जैसी परेशानियों का सामना कर रही है जिसके चलते फ्लाइट्स की टाइमिंग और शेड्यूल प्रभावित रहेगा।

मिडिल ईस्ट में चल रही इन सब गतिविधियों के बाद पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम (Passenger Assistance Control Room) हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए आगे आया है।

यात्री अपनी समस्या सोशल मीडिया, हेल्पलाइन और सरकार के एयरसेवा (AirSewa)  पोर्टल के माध्यम से सरकार तक अपनी समस्या पहुंचा सकते हैं।



0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...