मजबूत Q3 रिजल्ट के बाद उछला जीआरएम ओवरसीज का शेयर! Q3 में 42% से ज्यादा बढ़ा PAT – Details

AhmadJunaidBlogFebruary 5, 2026360 Views


GRM Overseas Share Price: मजबूत Q3 रिजल्ट के बाद आज कंज्यूमर स्टेपल्स कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) का शेयर आज हरे निशान पर ट्रेड कर रहा है। 

सुबह 10:44 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 1.15% या 1.90 रुपये चढ़कर 167.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 0.14% या 0.24 रुपये की तेजी के साथ 167.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी ने Q3FY26 के कंसोलिटेड नतीजों को जारी करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में कुल राजस्व 492.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही (Q3FY25) के 382.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 28.9% ज्यादा है।

EBITDA 31.3 करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर 34.1% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 23.3 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में EBITDA मार्जिन 6.3% रहा।

वहीं, कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) 19.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 42.8% ज्यादा है। Q3FY26 में मुनाफे का मार्जिन 3.9% रहा, जबकि Q3FY25 में यह 3.5% था।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अतुल गर्ग ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में GRM Overseas ने कुल राजस्व में सालाना आधार पर 28.9% की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की। यह वृद्धि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में मजबूत मांग के कारण संभव हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कंपनी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और प्रीमियम बासमती चावल की स्थिर मांग के चलते 21% सालाना वृद्धि हासिल की, वह भी भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद।

अतुल गर्ग ने आगे कहा कि घरेलू ब्रांडेड कारोबार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और पहली बार एक तिमाही में 200 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री का आंकड़ा पार किया। इस सेगमेंट में 26% सालाना वृद्धि दर्ज की गई, जो प्रमुख घरेलू बाजारों में कंपनी के ब्रांडेड उत्पादों की बढ़ती स्वीकार्यता को दिखाती है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...