मजबूत क्रेडिट रेटिंग अपडेट के बाद इस स्मॉल कैप एनबीएफसी स्टॉक में आई तेजी! 40 रुपये से कम है शेयर का भाव

AhmadJunaidBlogApril 1, 2026358 Views


एनबीएफसी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, पैसालो डिजिटल लिमिटेड (Paisalo Digital Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि Infomerics Analytics and Research Private Limited ने उसकी विभिन्न उधारी साधनों (Borrowings) के लिए नई और संशोधित रेटिंग जारी की है।

सम्बंधित ख़बरें

कंपनी की 4500 करोड़ रुपये की लॉन्ग टर्म बैंक सुविधाओं और 559 करोड़ रुपये के NCD पर IVR AA/Stable रेटिंग को बरकरार (Reaffirmed) रखा गया है।

साथ ही, 1500 करोड़ रुपये के नए NCD पर भी IVR AA/Stable रेटिंग दी गई है। इसके अलावा, 540 करोड़ रुपये के कमर्शियल पेपर (CP) के लिए IVR A1+ रेटिंग को भी दोबारा पुष्टि की गई है। कंपनी ने बताया कि यह रेटिंग उसकी मजबूत वित्तीय स्थिति और समय पर कर्ज चुकाने की क्षमता को दिखाती है।

Paisalo Digital Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर सुबह 11:29 बजे तक 1.66% या 0.56 रुपये चढ़कर 34.31 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Paisalo Digital Share Price Target

ब्रोकरेज Evaluate Research ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी जहां उसने स्टॉक पर BUY कॉल देते हुए 115% का अपसाइड टारगेट दिया था। ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में 34.21 रुपये के CMP के आधार पर 75 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Paisalo Digital Q3FY26 Result

Q3FY26 में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) सालाना आधार पर 16% बढ़कर ₹55,082 मिलियन हो गया था। इस तिमाही में लोन वितरण (Disbursement) 7% बढ़कर ₹10,574 मिलियन रहा, जो क्रेडिट की लगातार मजबूत मांग को दर्शाता है।

कंपनी ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए 492 नए टचप्वाइंट जोड़े, जिससे कुल संख्या 22 राज्यों में 4,872 तक पहुंच गई। ग्राहकों की संख्या भी बढ़कर लगभग 1.4 करोड़ हो गई, जिसमें से करीब 16 लाख नए ग्राहक इसी तिमाही में जुड़े।
 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...